टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 27 July: अरमान से उसका दिल दूर ले जाएगी अभिरा, मायरा का होगा पोद्दार हाउस में स्वागत

YRKKH Spoiler 27 July: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज दिखाया जाएगा कि अभिरा मायरा को अरमान और गीतांजली से दूर उदयपुर ले जाएगा। दूसरी तरफ मायरा का घर में विद्या और पोद्दार परिवार मिलकर स्वागत करेगा। यहाँ पढ़िए आज 27 जुलाई का स्पॉइलर।

Image

Image Source: Jiohotstar

YRKKH Spoiler 27 July: टीवी दुनिया का जाना माना सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आखिरकार राज सामने आ चुका है जिसका इंतजार काफी समय से लोगों को था। कहानी में अभिरा को पता चल गया है कि मायरा ही उसकी पुकी है। पिछले 7 सालों से अरमान ने उसकी बेटी को दूर रखा। ये पूरा तमाशा मेकर्स को टीआरपी में भरपूर फायदा दिला रहा है। पिछले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' पहले नंबर के स्थान पर विराजमान था। जैसा कि कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि सच बाहर आते ही अभिरा मायरा को कसकर गले लगाती है। सिर्फ यही नहीं अरमान को जोरदार तमाचा जड़ देती है।

आज सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड कि शुरुआत अभिरा से होगी जो अरमान को उन पलों की गिनती करवाएगी जिसे उसने मायरा संग नहीं बिताए। जन्मदिन से लेकर मायरा का पहला शब्द सब चीज का हिसाब अभिरा अरमान से मांगेगी। अभिरा साफ कह देगी कि उसे खुशी है कि मायरा उसे मिल गई लेकिन वो कभी माफ नहीं करेगी अरमान को। अभिरा और अंशुमन अपने साथ मायरा को उदयपुर लेकर जा रहे होंगे तो गीतांजली का रो-रोकर बुरा हाल हो जाएगा। दूसरी तरफ कियारा को चारु का मेल मिलेगा जिसमें लिखा होगा कि अभीर ने उसे पोद्दार परिवार से ना ही बात कराई और ना ही मुझे इंडिया मिलने जाने दिया। ये पढ़कर कियारा के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। विद्या भी दादी सा की जमकर क्लास लगाती है क्यूँकि उसने अभिरा को मायरा का सच नहीं बताया और उसे भी धोखे में रखा।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे दिखाया जाएगा कि अभिरा मायरा को समझाएगा कि वो चीजों को वापिस उनकी जगह पर आने के लिए समय दे। जिंदगी में हुआ इतना बड़ा बदलाव कोई नहीं झेल पता लेकिन समय रहते सब ठीक हो जाएगा। अंशुमन और अभिरा मायरा को लेकर घर लौट आते हैं जहां सभी मिलकर उसका स्वागत करते हैं। विद्या भी अपनी पोती मायरा को गले लगाती है। दूसरी तरफ कियारा अभीर को चारु का मेल दिखाकर सवाल पूछेगी। जवाब में अभीर कहेगा कि उसने चारु को परिवार से इसलिए मिलने नहीं दिया क्यूँकि वो चाहता कि चारु बीमार से लड़े।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article