टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 27 April: अभीर के अफेयर से पड़ी अरमान-अभिरा के रिश्ते में दरार, चारु में खुद को देखेगी रुही

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 27 April: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (YRKKH) में आज कावेरी पोद्दार के जन्मदिन पर जमकर तमाशा होगा। अभीर कियारा और पूरे परिवार के सामने चारु को लेकर प्यार जाहीर करेगा। इसी के कारण अभिरा और अरमान के बीच में भी झगड़ा होगा।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 27 April

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 27 April: स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत कृष से होगी जो अभीर को मारने दौड़ रहा होगा क्यूंकी सभी को पता चल गया है कि उसका कियारा के होते चारु से अफेयर चल रहा है। ये देख अरमान अभिरा से कहता है कि उसने कहा था नजर रखने के लिए चारु और अभीर पर। उससे एक काम भी ढंग से नहीं हुआ।' सच सामने आने के बाद मनीष अभीर को जोरदार चांटा जड़ देता है। मनीषा चारु पर अपनी ही बहन कियारा का घर तोड़ने का इल्जाम लगाती है। ये सुन रुही को एहसास होता है कि वो भी अपनी बहन अभिरा का घर तोड़ने जा चली है। बातें सुनकर रुही को अपनी गलतियों का फ्लैश बैक सामने आएगा।

तमाशा सिर्फ यही खत्म नहीं होगा सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे कियारा कहेगी कि कुछ नहीं हुआ है उसे अपने और अभीर के प्यार पर भरोसा है। तभी अभीर चारु से प्यार का इजहार कर कियारा से तलाक मांगेगा। ऐसे में अरमान अभीर को मुक्का मारने वाला होता है कि बीच में अभिरा सामने आ जाएगी। अरमान द्वारा हल मांगने पर अभिरा कियारा और अभीर के तलाक को सभी मुश्किलों का सोल्यूशन बताएगी। हालांकि कियारा तलाक देने से मना कर देगी। चारु भी अभीर को छोड़ने से मना कर देगी और अपने प्यार के किए घरवालों का डटकर सामना करेगी।

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल में कियारा अरमान से वादा मांगेगी कि वो उसका हमेशा साथ देगा। अरमान भी चारु को समझाएगा कि उसके पास घर परिवार सबकुछ है तो वो अभीर को भूल जाएगी सिर्फ इतना ही नहीं अरमान रुही की तारीफ भी करेगा कि कैसे उसने अपनी बहन के बच्चे को जन्म देने का फैसला लिया। कैसे रोहित के मरने के बाद वो जिंदगी की नई दिशा में चल रही है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article