Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 26 February, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं। सीरियल को टीआरपी में नंबर 1 बनाने के लिए मेकर्स अपनी हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हालांकि बीते कुछ वक्त से सीरियल टीआरपी में टॉप 5 से भी बाहर हो चुका है। वहीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में बीते दिन दिखाया गया कि अरमान को अभिरा मुंह तोड़ जवाब देती है। वहीं पोद्दार परिवार में हर कोई वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेशन के लिए तैयार होता है, लेकिन अरमान वहां आकर सबकुछ तहस-नहस कर देता है। लेकिन दादीसा उसका दिमाग ठिकाने लगाने में कोई कसर नहीं छोड़तीं।
मायरा को बचाएगी मुक्ति
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया जाएगा कि हॉस्टल में गर्ल्स पार्टी में कुछ लड़कियां शराब लेकर आ जाती हैं। मायरा को उसके बारे में पता चल जाता है और वो सबसे गिलास लेकर फेंक देती है। हालांकि तभी वहां वार्डन आ जाती है, जिसके सामने शराब की बोतल आती है। लेकिन हॉस्टल की लड़कियां मायरा पर आरोप लगा देती हैं। वार्डन जैसे ही मुक्ति से पूछती हैं कि मायरा कहां है, वो बताती है कि मायरा बहुत देर से यहां पर सो रही है, वो किसी भी पार्टी में नहीं गई। मायरा, मुक्ति से अभिरा का दिया हुआ कंबल मांगती है, लेकिन वो उसे देने से मना कर देती है।
महर के सामने आएगा अभिरा का सच
महर को पता चलता है कि गैराज की मालकीन कोई और नहीं बल्कि अभिरा शर्मा नाम की महिला है। इस नाम को सुनते ही महर के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। महर अपने वर्कर से कहती है कि वो अभिरा के बारे में सबकुछ पता करे कि वो कहां रहती है, क्या करती है। इसके साथ ही वो ये भी पता करने के लिए कहती है कि अभिरा के साथ कोई वाणी नाम की लड़की रहती है या नहीं।
अभिरा के सामने आएगी अरमान और मित्तल्स की पार्टनरशिप
अभिरा को काका बताते हैं कि अरमान की पार्टनरशिप महर मित्तल के साथ है। ये सुनकर अभिरा हैरान रह जाती है। वो सोच में पड़ जाती है कि लगता है अरमान को अभी तक पता नहीं चला है महर का सच, जो वो उनके साथ अपनी पार्टनरशिप कर बैठा है।
अरमान को पनाह देगी अभिरा
अरमान नशे में धुत अभिरा के गैराज के पास आता है। वो रोड पार कर ही रहा होता है कि उसका एक्सीडेंट हो जाता है। अरमान की हालत देख अभिरा उसकी मदद करने का फैसला करती है। वो अरमान के ड्राइवर को बताती है कि यहां से अस्पताल बहुत दूर है और इसे गैराज में लाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। ऐसे में शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा अरमान को संभालते हुए गैराज में लेकर आएगी। लेकिन इस बीच उसे अरमान के साथ अपनी पुरानी चीजें याद आने लगेंगी।
