Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 25 July, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने टीआरपी में भी नंबर 1 पर जगह बना ली है। शो में आ रहे ट्विस्ट और टर्न्स ने दर्शकों को भी इससे बखूबी बांधा हुआ है। बीते दिन भी समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया गया कि पोद्दार परिवार के सामने चारू की मौत का खुलासा होता है, जिससे पूरा परिवार टूट जाता है। वहीं दूसरी ओर कावेरी अरमान से कहती है कि वह अभिरा के सामने मायरा का सच बता दे। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले मोड़ यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।
अंशुमन के सामने खुलेगा मायरा का सच
समृद्धि शुक्ला स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अंशुमन और मायरा आपस में बात कर रहे होंगे। तभी अंशुमन मायरा से पूछेगा कि तुम गीतांजली को गीतू क्यों कहती हो और अरमान को पापा, वो तो गीतू से शादी के बाद तुम्हारे पापा बनेंगे ना। इसपर मायरा बताएगी कि अरमान उसका पिता है और गीतांजली शादी के बाद उसकी मम्मी बनेगी। इसपर अंशुमन हैरान रह जाएगा। मायरा बताएगी कि अरमान ने उसे कभी भी असली मां के बारे में नहीं बताया।
मायरा को लेकर माउंट आबू चली जाएगी गीतांजली
अंशुमन ये सच अभिरा को बताने की कोशिश करेगा। वहीं अरमान भी राज से पर्दा हटाना चाहेगा। लेकिन तभी दोनों के पास फोन आ जाएगा। अंशुमन को पुलिस बताएगी कि उस ड्राइवर को याद आ गया है कि वो बच्ची उसने किसे दी थी। अंशुमन के पूछने पर शख्स बताएगा कि उसने अरमान को बच्ची सौंपी थी, लेकिन उसे नहीं मालूम था कि वो उसे उसकी मां से दूर ले जाएगा। वहीं दूसरी ओर दादू अरमान को बताएंगे कि गीतांजली मायरा को लेकर माउंटआबू चली गई है।
अभिरा के सामने राज से पर्दा उठाएगा अंशुमन
अभिरा मंदिर में खड़ी होकर पूकी के लिए प्रार्थना करेगी। तभी अंशुमन बताएगा कि मायरा आपको इसलिए अपनी लगती है, क्योंकि वही पूकी है। अभिरा पहले अंशुमन को डांटेगी कि अरमान उससे पूकी का सच नहीं छुपा सकता है। लेकिन तभी कावेरी भी इस राज से पर्दा हटाएगी। कावेरी कहेगी कि अरमान तुम्हें सच बताना चाहता था, लेकिन नहीं बता पाया। ये बातें सुनकर अभिरा को मायरा संग बिताए पल याद आने लगेंगे।
माउंट आबू पहुंचेगी अभिरा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। गीतांजली खुद को कमरे में बंद कर लेती है। लेकिन अरमान उससे कहता है कि मैं एक बेटी को अब और ज्यादा मां से दूर नहीं रख सकता। उदयपुर में अभिरा की ममता का मजाक बन रहा है। वहीं जैसे ही अरमान घर का मेन गेट खोलता है, उसे सामने अभिरा और अंशुमन नजर आते हैं।
