टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 23 July: नकली पुकी का पर्दाफाश करेगी मायरा, अभिरा को सच बताने की कोशिश करेगा अरमान

YRKKH Spoiler 23 July: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज दिखाया जाएगा कि मायरा नकली पुकी का ढोंग कर रही लड़की का सच सभी को बताएगी। दूसरी तरफ कृष अपनी ही पत्नी तान्या की बॉडी शेमींग करेगा। यहाँ पढ़िए आज 23 जुलाई का स्पॉइलर।

Image

Image Source: Jiohotstar

YRKKH Spoiler 23 July: टीवी दुनिया का धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि कहानी दिन पर दिन मजेदार होती जा रही है। मेकर्स पूरा जोर लगा रहे हैं कि सीरियल को जनता का ज्यादा से ज्यादा प्यार मिल सके। टीआरपी लिस्ट में भी सीरियल गदर काट रहा है। 7 साल के लीप ने मानों 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को कामयाबी के पंख दे दिए। जैसा कि कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि अंशुमन पुकी को ढूंढ लेता है लेकिन वो कोई और ही लड़की होती है। दूसरी तरफ अरमान अभिरा को मायरा का सच बताने वाला होगा कि बेहोश हो जाता है। तो चलिए जानते हैं कि इस मजेदार सीरियल में आज क्या नए धमाके होंगे।

राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड कि शुरुआत नकली पुकी से होगी जो अभिरा से कहती है कि उसे अपनी मां के हाथ का खाना खाना है। ये देख अभिरा नकली पुकी के साथ साथ मायरा को भी गोएनका हाउस ले जाएगी। अभिरा लड़की और मायरा को एक साथ खाना खिलाएगी। सिर्फ यही नहीं अगर अभिरा नकली पुकी और मायरा के बाल बनाएगी। तभी अंशुमन दोनों बच्चियों के लिए आइसस्क्रिम लेकर वहाँ पहुँच जाएगा। धन्यवाद करने के लिए अभिरा अंशुमन के लिए स्वादिष्ट खाना बनाएगी। इस दौरान अंशुमन अभिरा के चेहरे पर चिंता की लकीर देख लेगा। अभिरा उसे बताएगी कि पता नहीं उसे पुकी से अपनी बेटी वाली फीलिंग नहीं आ रही। बल्कि वो सबसे ज्यादा क्लोज मायरा संग है। ऐसा लगता है कि गीतांजली की बेटी मेरी पुकी है लेकिन ये नामुमकिन है। हालांकि अंशुमन उसे समझाएगा कि पुकी इतने सालों बाद उससे मिली है थोड़ा समय देना चाहिए चीजें अपनी जगह पर आ जाएंगी।

एपिसोड में आगे दादू मायरा को पैकिंग करने के लिए कहेंगे क्यूँकि उन्हे माउंट आबू लौटना है। लेकिन मायरा जाने से मना कर देगी क्यूँकि वो अरमान के पास रहना चाहती है। तभी मायरा देखेगी कि नकली पुकी प्रीति से बातचीत कर रही है। थोड़ा पास जाकर मायरा सुन लेगी कि अनजान लड़की पुकी नहीं बल्कि दोनों मां बेटी अभिरा और अंशुमन से पैसे निकलवाना चाहती है। इस दौरान प्रीति मायरा को बातें सुनते हुए पकड़ लेगी और उसे धमकी देगी कि वो ये सच किसी को ना बताए वरना बहुत बुरा होगा। तभी अंशुमन ये सब देख लेगा और प्रीति को फटकार लगाएगा। मायरा अंशुमन को बताएगी कि ये लड़की पुकी नहीं है बल्कि ढोंग कर रही है। दूसरी तरफ पोद्दार हाउस में तान्या कृष के करीब आकार उसके साथ रोमांस करने की कोशिश करती है। बतमीजियों का राजा बन चुका कृष तान्या को कहेगा कि खाली बैठने की वजह से वो मोटी होती जा रही है। ये सुन तान्या का दिल छन्न से टूट जाता है। अस्पताल में अभिरा कहेगी कि से कहेगी कि पुकी मिल गई है। अंशुमन को लगेगा कि शायद अभिरा को मायरा का सच पता चल गया है। अरमान अभिरा कहता है कि वो मायरा को अपने साथ रखे उसे कहीं दूर ना जाने दे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article