Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 23 April: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल कि शुरुआत रुही से होगी जो बार-बार अरमान के फोन पर अभिरा का कॉल देख काट देगी। अभिरा टॉय शॉप पर पहुंच जाएगी जहां देखेगी कि दक्ष अरमान को पापा बुलाएगा। ये सुन अभिरा-अरमान शॉक होंगे तो रुही खुशी के मारे झूम उठेगी। इस बीच अभिरा अरमान को बताएगी की ड्रग्स केस में कृष को ढूंढते-ढूंढते पोद्दार फर्म आई थी। घर पर संजय कृष को पुलिस से बचने के लिए लंदन भेज रहा होगा की अरमान-अभिरा उसका रास्ता रोक देंगे। संजय जिद करेगा कि कृष को दूर भेजना सही होगा क्यूंकी पुलिस बड़े घर का लड़का देख उसे झेल भेज देंगे।
टीआरपी लिस्ट में नंबर 4 के स्थान पर बैठ शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे तमाशा यही खत्म नहीं होगा अरमान कृष को समझाएगा कि अगर वो बिना बयान दिए भाग जाएगा तो मुजरिम कहलाया जाएगा। जैसे ही अरमान कृष का हाथ पकड़कर उसे पुलिस स्टेशन ले जा रहा होगा की वो हाथ झटक देगा। सहमा हुआ कृष संजय का साथ देते हुए अरमान को धक्का तक मार देगा। इस पूरे तमाशे से रुही अरमान का कंधा बनने की कोशिश करेगी लेकीन वो अभिरा को गले लगा लेगा। दूसरी तरफ सम्राट कियारा संग जबरदस्ती करने की कोशिश करेगा लेकीन अभीर बीच में आकार उसे पीटेगा।
कहानी आगे बढ़ते हुए कियारा पोद्दार हाउस पहुंच जाएगी जहां वो अभीर और चारु के अफेयर की पोल खोलने वाली होगी लेकीन बात पलट देगी। कियारा कहगी कि चारु ने उसे झूठ बोला कि उसकी फ्रेंड के पति का अफेयर चल रहा है। हालांकि कियारा की ये बात सुनकर चारु और अभीर समझ जाएंगे कि उसे उनके अफेयर के बारे में पता है। इस बीच अरमान अभिरा से गुस्सा है कि दक्ष ने उसे पहले भी पापा कहा था ये बात क्यूँ नहीं बताई।