टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 2 September: केसरी की मनमानी से तंग होगी अभिरा, जेल में सास लेना भी होगा बद से बत्तर

YRKKH Spoiler 2 September: राजन शाही का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज दिखाया जाएगा कि केसरी नाम की औरत अभिरा को जेल में तंग करेगी। दूसरी तरफ अरमान पछतावे में डूब जाएगा क्यूंकी उसकी वजह से अभिरा को उम्र कैद की सजा हुई।

Image

Image Source: Jio Hotstar

YRKKH Spoiler 2 September: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा और अरमान की जिंदगी में तूफान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अंशुमन के झूठे मर्डर केस में अभिरा को उम्र कैद हो गई जिसे अरमान नहीं बचा पाया। कृष और तान्या ने अभिरा को सलाखों के पीछे भेज दिया है। अब अभिरा को कैसे अरमान जेल से बाहर निकालकर मायरा से मिलवाएगा देखना दिलचस्प होने वाला है। लेकिन अभी के लिए पढ़िए सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का 2 सितंबर एपिसोड का स्पॉइलर।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड कि शुरुआत अभिरा से होगी जिसे मायरा एक बुरी माँ कहेगी और अंशुमन का कातिल बताएगी लेकिन ये एक सपना होगा। अभिरा को मायरा के लिए तड़पता हुआ देख अरमान के आंख से आँसू टपकेंगे। पोद्दार हाउस में कृष सभी को जानकारी देगा कि अभिरा केस हार गई और कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। ये सुनकर विद्या और कावेरी के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी और मायरा का दिल टूट जाएगा। मायरा अपनी माँ को वापिस लाने के लिए दौड़ेगी तो अरमान आवाज सुन अरमान वहाँ से भाग जाएगा। अरमान खुली आंखों से सपना देखेगा कि अभिरा को बेगुनाह ना साबित करने के चलते वो उम्र भर गिल्ट में रहेगा। सिर्फ यही नहीं अरमान को लगेगा कि उसकी वजह से अभिरा को उम्र कैद की सजा हो चुकी है।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे दिखाया जाएगा कि जेल में अभिरा अलग-अलग सजा काट रही औरतों की हालत देख डर जाएगी। जेल में अभिरा की मुलाकात केसरी से होगी जो उसे बहुत परेशान करेगी। दूसरी तरफ पोद्दार हाउस में अभीर टूट चुका है खाली घर उसे चुबने लगा है जिसको कियारा अपना कंधा देगी संभालने के लिए। इमोशनल होकर अभीर कियारा को गले लगा लेगा। सारी सजा काट रही औरतें खाना खा रही थी लेकिन केसरी अभिरा को सभी के झूठे बर्तन धोने का काम देगी। मनमानी करते हुए केसरी अभिरा का खाना भी खा लेंगी लेकिन अन्य औरतें उसके डर के चलते जल्दी जल्दी खाना खाएंगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article