टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 18 April: अभिरा के मां बनने के सपने पर फिर चोट मारेंगी दादीसा, रूही के दिमाग में घोलेंगी जहर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 18 April 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा प्रेग्नेंसी का अनुभव करने की कोशिश करेगी, लेकिन कावेरी उसका दिल तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इस बात से रूही को भी परेशानी होगी।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा महाट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 18 April 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' बीते कई सालों से टीवी का हिस्सा बना हुआ है। घर-घर में अपनी जगह बनाने के साथ-साथ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीआरपी में भी अच्छा परफॉर्म कर रहा है। लेकिन बीते सप्ताह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की टीआरपी रेटिंग 1.8 दिखाई दी, साथ ही शो भी चौथे नंबर पर नजर आया। टीआरपी गिरते ही मेकर्स ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को पटरी पर लाने की कोशिश शुरू कर दी है। शो में ऐसे कई महाट्विस्ट आने वाले हैं जो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के दर्शकों को भी हैरान कर सकते हैं।

बातों-बातों में चारू को ताना देगी कियारा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि कियारा चारू से मिलने के लिए आएगी। वो बातों-बातों में चारू से सच उगलवाने की कोशिश करेगी, लेकिन चारू झूठ बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ेगी। चारू कृष की बातें करते हुए कहेगी कि लोग कब बदल जाते हैं, पता नहीं चलता। इसपर कियारा जवाब देगी कि बिल्कुल सही कहा आपने, कई बार लोग इतने बदल जाते हैं कि अजनबी लगने लगते हैं।

अभिरा का दिल तोड़ेंगी दादीसा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अभिरा कुशन लगाकर प्रेग्नेंसी को महसूस करने की कोशिश करेगी। लेकिन तभी वहां पर कावेरी आ जाएगी, जो प्रेग्नेंट महिला का नाटक करने के लिए अभिरा को डांटेंगी। कावेरी कहेगी कि तुम कभी मां बनने का मतलब समझ ही नहीं सकती हो। बच्चे की धड़कन एक पल में ही उसकी मां के साथ जुड़ जाती है और तुम्हारे बच्चे की धड़कन रूही के साथ जुड़ चुकी है। वो भले ही तुम्हारा बच्चा कहलाएगा, लेकिन धड़कन उसे रूही की याद रहेगी। कावेरी की बातें सुनकर अभिरा का दिल टूट जाता है और वो कमरे में फूट-फूटकर रोती है। अभिरा की ये हालत देखकर रूही को चिंता होती है।

रूही के दिमाग में जहर घोलेगी कावेरी

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि कावेरी रूही के दिमाग में भी जहर घोलेगी। वो कहेगी कि अभी तुम्हारी उम्र ही क्या है। एक वक्त पर तुम आगे बढ़ना चाहोगी, लेकिन कोई शरीफ आदमी तुम्हें ये सोचकर अपनाएगा क्या कि तुम किसी दूसरे की सरोगेट थी। इस बच्चे को जन्म तुम दोगी, लेकिन नाम इसे अभिरा और अरमान का मिलेगा। एक वक्त के बाद सब तुम्हें भूल जाएंगे। दादीसा की ये बातें सुनकर रूही सोच में पड़ जाएगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article