टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 17 April: अरमान की तरह खींची चली जाएगी रुही, अभिरा के होते जीजा को बनाएगी शोहर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 17 April: राजन शाही का नंबर 1. सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज देखने को मिलेगा कि रुही बार-बार अरमान की ओर खींची चली जाएगी। इसी के साथ अभिरा को आभास हो रहा है कि कहीं विद्या अरमान को रोहित की जिम्मेदारी ना दे।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 17 April:

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 17 April: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत अभिरा से होगी जो कमरें में जाकर देखेगी कि रुही गायब है। होटल वालों से पता चलेगा कि रुही चेकआउट कर कहीं और चली गई होगी। गोएनका हाउस में कियारा मन ही मन खुद से बात कर रही होगी क्या ये सब कर अभीर उसके पास लौट पाएगा। इस बीच मनीषा उससे पूछेगी कि क्या अभीर का कहीं ओर चक्कर चल रहा है क्यूंकी किसी और लड़की के साथ जमाई सा को देखा। सच बताने के बजाए कियारा झूठ बोलेगी कि ऐसा कुछ नहीं है।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है में' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) आगे देखने को मिलेगा कि रुही, अरमान और अभिरा घर लौट आएंगे। तभी विद्या रोहित के चश्मे उसे देगी। अभिरा और अरमान दोनों ने रुही से उसकी परेशानी की वजह पूछते हैं लेकिन वो कुछ भी बताने से मना कर देगी। रुही को बार-बार अरमान संग रोमांटिक सपना याद आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ अरमान रुही की हरकत से गुस्सा है क्यूंकी वो बिना बताए अकेले घर लौट आई। सिर्फ यही नहीं अरमान अभिरा को भी डांट लगाता है। बिना गुस्सा हुए अभिरा अरमान को रुही की हालत के बारे में समझाती है। रुही को मन ही मन डर लग रहा है कि सब बर्बाद होने वाला है।

कहानी में आगे दिखाया जाएगा कि रुही पुकी बेबी को अभिरा की गोद में देगी और उसके बदले अरमान को मांगेगी। हालांकि ये भी रुही का एक सपना होगा जिसे देख वो डर जाएगी। अगली सुबह अभिरा विद्या को बताती है कि उसने पैरों में हील पहनना छोड़ दिया है क्यूंकी जो तकलीफ रुही उठाया रही है वो भी वैसा करेगी। घर में बार-बार रुही अरमान के करीब आ रही है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article