देश

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में राहुल गांधी ने की जनसुनवाई, 4 बूथों से 416 नाम हटाने का दावा, ज्ञानेश कुमार से की इस्तीफे की मांग

Rahul Gandhi: विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में 'जनसुनवाई' में शामिल हुए और लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार वोटर लिस्ट से लोगों के नाम धोखाधड़ी से हटाकर 'वोट चोरी' कर रहे हैं, जो देशद्रोह है।

Image

राहुल गांधी (फोटो साभार- Congress)

Rahul Gandhi: दिल्ली के त्रिलोकपुरी ब्लॉक 20 में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 'वोट अधिकार जीने का अधिकार' जनसुनवाई में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं।

त्रिलोकपुरी में 'वोट अधिकार जीने का अधिकार'

जनसुनवाई में राहुल गांधी ने कहा, 'इसमें पूरा विपक्ष एक साथ खड़ा है। वोट देश के हर नागरिक का अधिकार है और देश में करोड़ों लोगों से उसका अधिकार छीना जा रहा है। गरीब लोगों को वोटर लिस्ट से निकाला जा रहा है और उसका हक छीना जा रहा है। ज्ञानेश कुमार से हमने सवाल पूछे लेकिन वह जवाब नहीं देते हैं। लेकिन हम रुकेंगे नहीं जब तक ज्ञानेश कुमार जी अपना इस्तीफा नहीं देंगे और जब तक विपक्ष नहीं रुकेगा।'

कांग्रेस के ऑफिशियल एक्स अकाउंट से ट्वीट किया गया कि विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी 'जनसुनवाई' में शामिल हुए और लोगों की समस्याएं सुनीं। ट्वीट में कहा गया कि ज्ञानेश कुमार वोटर लिस्ट से लोगों के नाम धोखाधड़ी से हटाकर 'वोट चोरी' कर रहे हैं, जो देशद्रोह है। हम इस अन्याय के खिलाफ एक साथ आवाज उठाएंगे और लोगों के वोट के अधिकार की रक्षा करेंगे।

'राहुल गांधी बोले- गरीबों का हक छीना जा रहा'

राहुल गांधी ने कहा, "वोटिंग हर भारतीय नागरिक का अधिकार है, लेकिन आज लाखों लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं। हम काफी समय से इस मुद्दे को उठा रहे हैं, लेकिन अब पूरा देश महसूस कर रहा है कि 'वोट चोरी' टॉप लेवल से हो रही है। गरीब लोगों को वोटर लिस्ट से हटाया जा रहा है। नरेंद्र मोदी केवल अमीरों के लिए हिंदुस्तान बनाने पर अड़े हुए हैं। आज की बैठक में सबने देखा कि कैसे 4 बूथों से 416 नाम अवैध रूप से हटा दिए गए। जब भी हम इस बारे में ज्ञानेश कुमार से सवाल पूछते हैं, तो वह कोई जवाब नहीं देते। जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक पूरा विपक्ष एकजुट रहेगा और इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता रहेगा।"

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!