Student Of The Year After Dark Trailer: करण जौहर के बैनर में बन रही सीरीज स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क काफी दिनों से चर्चा में है क्योंकि इसके साथ धर्मा प्रोडक्शन की सबसे बड़ी मूवी फ्रेंचाइजी ओटीटी पर कदम रखने जा रही है। करण जौहर ने इस सीरीज के लिए शनाया कपूर को साइन किया है, जो इंडस्ट्री में नाम कमाने की कोशिश कर रही हैं। कुछ देर पहले ही स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज किया है, जिसे देखकर ये कहा जा सकता है कि करण जौहर ने सबको सरप्राइज कर दिया है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर जैसी सीरीज को वो ऐसा डार्क ट्विस्ट दे सकते हैं। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: अलाना पांडे के बेटे River ने मामा Ahaan Pandey और Aneet Padda को दिए क्यूट नाम
क्या है Student Of The Year After Dark की कहानी
मेकर्स ने जो ट्रेलर रिलीज किया है, उसे देखकर ऐसा लगता है कि ये एक कॉलेज स्टोरी होने वाली है, जो दो हमशक्ल बहनों के आसपास घूमेगी। जहां एक बहन की हत्या हो जाती है तो वहीं दूसरी बहन इस हत्या का सच जानने में जुट जाती है। इस कोशिश में उसके सामने ऐसी-ऐसी कठिनाइयां आती हैं कि उसकी जान भी जोखिम में पड़ जाती है लेकिन वो पीछे नहीं हटती है। ये कहानी कॉलेज के अंदर चल रही एक सीक्रेट प्रतियोगिता में दर्शकों को ले जाएगी, जिसकी वजह से लोग अपनी जान खो रहे हैं। क्या शनाया कपूर अपनी बहन की मौत का रात जान पाएंगी या नहीं? ये सीरीज के दौरान जानने को मिलेगा। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "मेरी जिंदगी का 10% ही...", सच नहीं थी Priyanka Chopra स्टारर Mary Kom की बायोपिक?
बीते कुछ सालों में भारतीय दर्शकों के बीच में कोरियन कंटेंट काफी वायरल हुआ है। शनाया कपूर की अपकमिंग सीरीज भी कुछ-कुछ कोरियन थ्रिलर ड्रामा की याद दिलाती है, जिसमें यंग बच्चों के आसपास एक मौत का खेल चल रहा है। जहां कोरियन कंटेंट ने दर्शकों को प्रभावित किया है, वहीं शनाया कपूर की अपकमिंग सीरीज क्या कमाल करेगी ये देखने दिलचस्प रहेगा।
