टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 16 November: अभिरा की गोद में संतान देख नफरत करेगी रुही, विद्या ने किया अरमान को माफ

YRKKH Spoiler 16 November: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कल देखने को मिल था कि गुस्से और पछतावे से भरा अरमान रोहित को बताता है कि वो उसके बच्चे को नहीं अपना पा रहा है। वहीं दूसरी तरफ कृष की जिंदगी में एक लड़की की एंट्री हो गई है, जिससे मिलने वो कॉफी शॉप जाता है।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 16 NOVEMBER

YRKKH Spoiler 16 November: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों कामयाबी की बुलंदियों पर पहुंच गया है। कई सालों बाद शो टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 की पोजीशन पर बना। ऐसे में हर जगह सीरियल के फैंस के बीच जश्न का माहोल है। इस बीच कहानी में कल देखने को मिला था कि गुस्से में भरा अरमान तोड़ फोड़ मचाता है, ऐसे में वह रोहित को बताता है कि वो उसके और रुही के बच्चे को नहीं अपना पा रहा है। वहीं दूसरी तरफ शो में नई एंट्री हुई है जो कृष की जिंदगी में प्यार की दस्तक देगी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए 16 नवंबर के एपिसोड में क्या नया देखने को मिलेगा।

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के शुरुआत में देखने को मिला कि जिस लड़की से कृष प्यार करता है वो भारत के नॉर्थ ईस्ट की रहने वाली है। चारु बार-बार कृष को लड़की के लिए आगाह करती है। वहीं दूसरी तरह अभिरा और अरमान बच्चे को चुप नहीं करा पा रहे होते हैं, ऐसे में विद्या अभिरा को गाना गाने के लिए कहती है। अभिरा बच्चे को चुप कराने के लिए भजन गाती है जिसे रुही सुन रुही के शरीर में हरकत होने लगती है।

नामकरण के दौरान अभिरा और अरमान भी रोहित को पूजा में बैठने के लिए बोलते हैं। कोमा में सोई रुही उठ जाती है और पूजा के दौरान अभिरा की गोद से बच्चा छिन लेती है और खुद को उसकी मां बुलाती है। शो के प्रीकैप में देखने को मिला कि अभिरा बच्चे को रुही की गोद में रखती है ताकि उसका टूट दिल जुड़ जाए। बच्चे को प्यार करने के बजाए रुही उसको देखती तक नहीं और अनजाने में अपने ही बच्चे से नफरत करने लगेगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article