टीवी मसाला

YRKKH Spoiler: तो 8 साल पहले विद्या के घटियापन के कारण अलग हुए अभिरा-अरमान, मायरा और मुक्ति में छिड़ेगी जंग

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 13 February, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि कैसे अभिरा और अरमान के अलग होने की असली वजह विद्या थी। वहीं दूसरी ओर मायरा और मुक्ति में भी झगड़ा होगा।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 13 February, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने शो को दर्शकों से बखूबी बांधा हुआ है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल को टीआरपी में ऊपर लाने के लिए मेकर्स ने भी कमर कस ली है। बीते दिन सीरियल में दिखाया गया कि अभिरा अरमान की गाड़ी मजबूरी में डोली के तौर पर इस्तेमाल करती है। वहीं दूसरी ओर अपनी गाड़ी को सजा देखकर अरमान का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

मुक्ति और मायरा में होगी बहस

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि मायरा अरमान का गुस्सा शांत कराने की कोशिश करेगी। लेकिन बाद में मायरा गैराज में फोन करती है, जिसे मुक्ति उठाती है। मुक्ति के हैलो बोलते ही मायरा बुरा-भला बोलने लगती है, इसपर मुक्ति कहती है कि मेरी मां ने अपने पैसे से तुम्हारी कार में नए टायर लगाए थे। मां शब्द सुनते ही मायरा का पारा चढ़ जाता है और वो मुक्ति से लड़ना शुरू कर देती है। हालांकि अरमान मायरा से फोन लेकर काट देता है।

एक्सीडेंट को याद करेगी अभिरा

अभिरा को एक्सीडेंट का पल याद आएगा कि कैसे एंबुलेंस हादसे के कारण आग की चपेट में आ गई थी और उसे अस्पताल ले जाया गया था। अभिरा को याद आएगा कि वो दो हफ्ते तक अस्पताल में थी, लेकिन कोई उसे देखने तक नहीं आया। वहीं होश में आते ही अभिरा को अपनी बेटी मायरा की याद आई, जिससे वह अस्पताल के कपड़ों में ही पोद्दार हाउस तक चली गई।

असली विलेन निकलेगी विद्या

शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा विद्या से टकराती है, जो उसे अरमान और मायरा से मिलने से रोक देती है। विद्या अभिरा को कस्टडी के पेपर्स दिखाती है और बोलती है कि अरमान तुमसे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता है। विद्या अभिरा को अपनी बेटी को देखने तक नहीं देती है। वहीं अभिरा बेहोश हो जाती है, जिससे विद्या उसे वापस कस्टडी के पेपर्स के साथ अस्पताल भेज देती है।

मंगलसूत्र तोड़कर फेंकेगी अभिरा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अभिरा अपनी बेटी की कस्टडी के लिए लड़ने का फैसला करती है। अभिरा अपने गले का मंगलसूत्र तोड़कर फेंक देती है। दूसरी तरफ अभिरा को वाणी के साथ हुए हादसे याद आते हैं, जिसकी वजह से वो उसका नाम ही बदल देती है। अभिरा को पता चलता है कि महर के कारण वाणी ट्रॉमा और एंजाइटी का शिकार हो गई है। ऐसे में वो उसकी मदद करती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article