Anupamaa 7 Maha Twist 13 February, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में आए दिन महाट्विस्ट आ रहे हैं। 'अनुपमा' में आ रहे दिलचस्प मोड़ ने इसे टीआरपी में फिर से नंबर 1 पर पहुंचा दिया है। बीते दिन रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में दिखाया गया कि कीर्ति के खिलाफ अनुपमा कपिल को सहारा देती है और सबूत जुटाने के लिए कहती है। वहीं दूसरी ओर कपिल को पता चलता है कि उसकी मां का एक्सीडेंट हो गया है। लेकिन रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन मोड़ पर-
रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अनुपमा कीर्ति के मन में पुलिस की दहशत बनाएगी। वो परिवार के सामने कहेगी कि कीर्ति बेन आपके पास इतना अच्छा परिवार है, भाई हैं, मौसी हैं, आपको तो डरना ही नहीं चाहिए। आज ही वकील से बात करें और फिर पुलिस खुद छानबीन कर लेगी। उसकी बातें सुनकर कीर्ति की हवाइयां उड़ जाती हैं।
अनुपमा कपिल से उसकी मां के बारे में सवाल करेगी। वो कपिल से कहेगी कि मैंने कीर्ति के मन में कानून का डर बैठा दिया है। लेकिन आपको कोई पुख्ता सबूत जुटाना पड़ेगा, क्योंकि बिना सबूत के आप किसी के सामने खुद को साबित नहीं कर सकते।
वसुंधरा अनुपमा को कपिल से बात करते हुए देख लेगी, जिससे वो बिफर पड़ेगी। अनुपमा उसे बताएगी कि वो केवल उसकी मां का हाल पूछ रही थी। लेकिन वसुंधरा जवाब देगी कि मेहमान भगवान समान होते हैं, भगवान नहीं होते। आप हमारे घर के मामलों से दूर रहें तो बेहतर है। वसुंधरा कहेगी कि मुझे हमारी कीर्ति पर भरोसा है और पता है कि कपिल कुमार कैसे हैं।
अनुपमा को कुकिंग करता देख राही उसे उसके यू-ट्यूब चैनल और अनु की रसोईं के बारे में बताएगी। वो कहेगी कि नई शुरुआत का कभी कोई वक्त नहीं होता है तो आप ये चीजें दोबारा शुरू कर सकती हैं। राही अनुपमा को शेफ कैप पहनाएगी, जिससे वो भावुक हो जाएगी और उसे पिछली चीजें याद आएंगी।
कीर्ति कपिल को अपने कमरे में धमकी देती है और उसे टॉर्चर करती है। वो कहती है कि तू मुझे तलाक देगा, तेरी औकात क्या है मुझे तलाक देने की। कपिल कीर्ति के सामने उससे अलग होने की भीख मांगता है, लेकिन कीर्ति एक नहीं सुनती। वो उसे धक्का देती है, साथ ही कहती है कि तू मुझसे अलग होना चाहता है, जिससे मेरे मम्मी-पापा सारी प्रॉपर्टी तुझे दे दें।
कीर्ति अपने सिर पर चोट मारती है। वो कहती है कि अब मैं तेरे और तेरे परिवार के खिलाफ झूठा केस करूंगी, जिससे तू और तेरा पूरा परिवार जेल में चक्की पीसेगा। कपिल कीर्ति के आगे गिड़गिड़ाता है, लेकिन वो उसकी एक नहीं सुनती है।
'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि प्रेम और प्रेरणा घर आते हैं। प्रेरणा प्रेम से माफी मांगती है और कुछ भी राही और अनुपमा को बताने से मना करती है। लेकिन ये बात गौतम और माही सुन लेते हैं। गौतम कहता है कि सुना है कि तुम दोनों होटल में थे और उन कमरों के भी कान होते हैं। गौतम की बात से प्रेम भड़क जाता है और उसपर हाथ उठा देता है।