टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 11 November: कोमा की नींद में सो जाएगी रुही, बहन के बच्चे का पालन-पोषण करेगी अभिरा

YRKKH Spoiler 11 November: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कल देखने को मिला था कि अभिरा अपने बच्चे को खो देती है, ऐसे में अरमान बुरी तरह से टूट जाता है। वहीं दूसरी तरह रुही की हालत नाजुक हो जाती है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए आज सीरियल में क्या नया देखने को मिलने वाला है।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 11 November

YRKKH Spoiler 11 November: राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों अभिरा और रुही के बच्चे की कहानी ने दर्शकों का खूब एंटरटेन किया हुआ है। दिलचस्प और ट्विस्ट वाली कहानी दर्शकों को खूब भा रही है तभी सीरियल टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर बना हुआ है। उम्मीद लगाई जा रही है कि शो जल्द ही अनुपमा को हटा टीआरपी लिस्ट का राजा बन जाएगा। कल कहानी में देखने को मिला था कि अभिरा नहीं बल्कि रुही बच्चे को जन्म देती है। यह देख अरमान की खुशियां कांच की तरह टूट बिखर जाती है। आज 11 नवंबर को सीरियल में क्या देखने को मिलेगा पढिए यह खास रिपोर्ट में।

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के शुरुआत में देखने को मिलता है कि बच्चा खो देने के चलते अरमान खूब रोता है ऐसे में रोहित उसे संभालने की कोशिश करता है। इसी दौरान अरमान को अपनी मां विद्या का श्राप याद आ जाता है। वहीं दूसरी तरफ हालत खराब होने के कारण रुही कोमा में चली जाती है। ऐसे में रोहित फैसला करता है कि वह अपने बच्चे की परवरिश अभिरा के हाथों सौंप देगा।

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल में आगे देखने को मिलेगा कि रोहित रुही से लेकर बच्चे को अभिरा की गोद में डाल देगा। हालांकि अरमान अभिरा को सच बात देगा कि उसका बच्चा दुनिया में आने से पहले ही मर गया है। सीरियल के प्रीकैप में देखने को मिला कि पोद्दार खानदान अभिरा और अरमान का बच्चे के साथ स्वागत करता है। कोमा में पड़ी रुही को एक दम से होश आ जाता है जिसे सुन अभिरा और अरमान शॉक हो जाते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article