Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 10 October, 2025: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में गीतांजली की मौत के बाद अभिरा और अरमान अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने की कोशिश कर रहे हैं। अरमान भी चाहता है कि अभिरा उसकी जिंदगी में वापिस लौट आए और इसलिए वह उसके पीछे-पीछे कॉलेज में एडमिशन लेने भी पहुंच गया। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में ऐसे कई दिलचस्प मोड़ आने वाले हैं जो लोगों को हैरान कर देंगे।
अभिरा से एक और मौका मांगेगा अरमान
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया जाएगा कि पहले अभिरा अरमान को कॉलेज में देखकर नाराज होगी और वो इस बारे में दादीसा, विद्या और मायरा से सवाल करेगी। गुस्से में अभिरा अरमान के हॉस्टल तक पहुंच जाएगी, जहां अरमान उसे मनाने की कोशिश करेगा। वो कहेगा कि हम अपने प्यार को एक और मौका क्यों नहीं दे सकते। इसपर अभिरा जवाब देगी कि हम अपने प्यार को एक नहीं बल्कि कई मौके दे चुके हैं और हर बार हमें मायूसी ही हाथ लगी है। अभिरा कहेगी कि मैं अपने रिश्ते के लिए लड़-लड़कर थक चुकी हूं और अब मेरे में हिम्मत नहीं है। वहीं अरमान कहेगा कि अब मैं लड़ूंगा, लेकिन इस रिश्ते को बचाने की कोशिश करूंगा।
अतीत को याद करेगी अभिरा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में देखने को मिलेगा कि अभिरा अरमान की बात जरा भी नहीं सुनेगी। वो कहेगी कि हम दोनों की शादी मजबूरी में हुई थी और उस मजबूरी के बाद तुमने मुझे परिवार के दबाव में तलाक दिया। फिर रूही से शादी करने की कोशिश की। लेकिन उसके बाद हमें प्यार हुआ और हमने मां के खिलाफ जाकर शादी की। अभिरा याद करेगी कि कैसे बीएसपी के जाने के बाद उसके और अरमान के बीच दूरियां बढ़ गई थीं। वो कहेगी कि मायरा के आने के बाद तो तुमने मुझसे लड़ना भी जरूरी नहीं समझा और मुझे बुरी मां बता दिया।
अरमान को गलतियां याद दिलाएगी अभिरा
अभिरा अरमान के सामने उसकी गलतियों का पिटारा खोल देगी। वो कहेगी कि तुमने मेरी जगह गीतांजली को दे दी। मैं तो कोर्ट जाकर भी अंशुमन से शादी नहीं कर पाई थी, लेकिन तुमने ब्लैकमेल होकर गीतांजली से शादी कर ली। शराब के नशे में तुमने उसे पत्नी का भी दर्जा दिया। अभिरा की बातें सुनकर अरमान का चेहरा उतर जाएगा, लेकिन वो हार नहीं मानेगा। वो अभिरा को मनाएगा और कहेगा कि हम दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं।
नए सिरे से होगी अभिरा-अरमान के रिश्ते की शुरुआत
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने को मिलेगा कि अभिरा अरमान से सवाल करेगी कि क्या तुम्हें लगता है कि हमारा रिश्ता फिर से सही हो पाएगा और आगे हमें तकलीफ नहीं मिलेगी। ऐसे में अरमान हां में जवाब देगा। इसपर अभिरा कहेगी कि ठीक है तो हम नए सिरे से शुरू करते हैं। परिवार या मायरा के लिए नहीं, बल्कि अभिरा और अरमान बनकर एक-दूसरे को जानते हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि दोनों का ये फैसला उन्हें कितनी दूर तक लेकर जाएगा।
