टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 13 में दिखेगा 'ये रिश्ता कहलाता है' का TV स्टार? शिवांगी जोशी के बाद होगी एंट्री

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 5, 2023, 10:26 AM IST

Mohsin Khan in Khatron Ke Khiladi 13: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर मोहसिन खान की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा है। अब खबर सामने आ रही है कि शिवांगी जोशी के बाद अब मोहसिन खान भी खतरों के खिलाड़ी में नजर आ सकते हैं।

Image

Mohsin Khan in Khatron Ke Khiladi 13

KEY HIGHLIGHTS
  • खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आ सकते हैं मोहसिन खान।
  • शिवांगी जोशी के बाद मोहसिन खान को ऑफर हुआ शो।
  • खतरों के खिलाड़ी 13 जल्द ही शुरू होने वाला है।

Mohsin Khan in Khatron Ke Khiladi 13: बॉलीवुड फिल्ममेकर रोहित शेट्टी का रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। खतरों के खिलाड़ी के 13वें सीजन की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मई के महीने में अर्जेंटीना में खतरों के खिलाड़ी के 13वें सीजन की शूटिंग शुरू हो जाएगी। इससे पहले कई सितारों को खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए ऑफर किया गया है। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर मोहसिन खान की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा है। अब खबर सामने आ रही है कि शिवांगी जोशी के बाद अब मोहसिन खान भी खतरों के खिलाड़ी में नजर आ सकते हैं। मोहसिन खान के खतरों के खिलाड़ी 13 ऑफर किया गया है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रोहित शेट्टी ने रिएलिटी शो का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आएंगे मोहसिन खान

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता' फेम एक्टर मोहसिन खान इन दिनों अपने म्यूजिक वीडियोज को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 13' को लेकर भी अब मोहसिन खान का नाम सामने आ रहा है। फैन्स मोहसिन खान की खतरों के खिलाड़ी 13 में एंट्री से काफी एक्साइडेट नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही खबर सामने आ रही है कि मेकर्स ने खतरों के खिलाड़ी के पिछले सीजन के लिए भी कॉन्टैक्ट किया गया था, हालांकि तब एक्टर ने ऑफर को ठुकरा दिया था। इस सीजन के लिए भी मोहसिन खान की एंट्री फिलहाल कन्फर्म नहीं है।

इन कंटेस्टेंट को ऑफर हुआ शो

मोहसिन खान के साथ ही कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि खतरों के खिलाड़ी 13 में अंजली आनंद, शालीन भनोट, शिव ठाकरे, प्रियंका चौधरी के साथ ही कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी भी नजर आ सकते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article