टीवी मसाला

YRKKH में मौत का तांडव मचाएंगे मेकर्स, आरोही को मारकर रूही को बनाएंगे अनाथ

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai This Character To Die Before Leap: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मौत का तांडव मचने वाला है। मेकर्स अभिमन्यु के बाद अब आरोही को भी मौत के घाट उतारेंगे और रूही को अनाथ बनाएंगे।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में होगी आरोही की मौत

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Arohi to Die Before Leap: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आए दिन ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं। नवंबर की शुरुआत में ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लीप भी आएगा और चौथी पीढ़ी के साथ कहानी नए सिरे से शुरू होगी। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लीप से पहले कई किरदारों की मौत हो जाएगी। जहां पहले अभिमन्यु का नाम सामने आया था तो अब वहीं आरोही को लेकर भी खबर आ रही है कि मेकर्स उसे मौत के घाट उतारेंगे।

बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में लीप से पहले कई किरदारों का एक साथ सफाया हो जाएगा, जिसमें अभिमन्यु से लेकर मंजरी तक शामिल हैं। वहीं अब इस लिस्ट में आरोही का नाम भी जुड़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लीप से पहले आरोही की किसी हादसे में मौत हो जाएगी और रूही बिल्कुल अनाथ हो जाएगी। इसके बाद उसका पालन पोषण कोई और नहीं बल्कि मनीष गोयंका करेंगे। बताया जा रहा है कि लीप के बाद कहानी भी बिरला परिवार नहीं बल्कि गोयनका परिवार के साथ आगे बढ़ेगी।

लीप के बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से कटेगा इन सितारों का पत्ता

बता दें कि लीप के बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से एक साथ कई सितारे गायब होंगे। इस लिस्ट में प्रणाली राठौड़, हर्षद चोपड़ा, करिश्मा सावंत, श्रेयांश कौरव, हेरा मिश्रा, स्वाति चिटनिस, एमि त्रिवेदी और प्रगति मेहरा जैसे स्टार्स शामिल हैं। हालांकि शो में अक्षरा के तौर पर प्रणाली राठौड़ की जगह एक्ट्रेस प्रीति अमीन ले लेंगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article