Anupama New Entry: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा में इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ऐसे में दर्शकों को सीरियल की बेहतरीन कहानी ने बांधे हुआ है। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना की जोड़ी ने सभी को नानी याद दिला दी हैं। इसी के साथ सीरियल के करंट ट्रैक में समर की मौत हो गई है, जिसको लेकर सभी इंसाफ के लिए लड़ रहे हैं। अब शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है कहानी में एक नए शख्स की एंट्री कराइ जा रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए इस खबर से जुडी अपडेट्स।
सीरियल अनुपमा (Anupama) में दिखाया जा रहा है की समर की मौत के बाद डिंपी फैसला करती है की वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ेगी। साथ ही वो आने वाले डांस प्रतयोगिता में भाग लेगी, जिसे समर पूरा करना चाहता था। ऐसे में शो के मेकर्स ने डिंपी के साथ एक नए शख्स की एंट्री कराई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर और डांसर कंवर अमरजीत सिंह (Kunwar Amarjeet Singh) शो में एंट्री लेने जा रहे हैं। देखा जाएगा डांस कम्प्टीशन में ये शख्स डिंपी को टक्कर देगा साथ ही एक नई जिंदगी भी देगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुज और अनुपमा ही डिंपी की फिर एक बार शादी कराएंगे, लेकिन हर बार की तरह बा इस फैसले में अड़चने पैदा करेंगी। जानकारी के लिए दें की कंवर इससे पहले डांस इंडिया डांस 2 और शो दिल दोस्ती डांस में नजर आ चुके हैं। एक्टर होने के साथ-साथ वो बेहतरीन डांसर भी हैं। मेकर्स मानना है की इस रोल के लिए कंवर बिलकुल परफेक्ट है।
