मशहूर टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता में माया का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस नविका कोटिया की तबीयत बीते कुछ दिनों से खराब है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी।
नविका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को बताया कि उन्हें मेनिनजाइटिस नामक बीमारी हुई है जिसके चलते उन्हें करीब 10 दिन और अस्पताल में रहना पड़ेगा, जब तक कि वो पूरी तरह ठीक नहीं हो जातीं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने उन सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया जो उसे मैसेज और कॉल कर रहे थे। एक्ट्रेस ने ये मैसेज - कॉल चेक न करने के लिए माफी भी मांगी क्योंकि वह फोन का उपयोग नहीं कर सकती थीं।
लिखा ये पोस्ट
इस पोस्ट में नविका ने लिखा, 'आप सभी के मैसेज, कॉल और विशेज के लिए धन्यवाद। मेरा हाल जानने के लिए धन्यवाद। सॉरी मैं आप सभी के मैसेज का जवाब नहीं दे सकी, मैं ज्यादा फोन इस्तेमाल नहीं कर सकती। मुझे मेनिनजाइटिस बीमारी हुई है। मैं हर दिन बेहतर हो रही हूं लेकिन करीब 10 दिन और मुझे अस्पताल में रहना पड़ेगा। इस प्यार के लिए धन्यवाद, आप सबसे जल्द मिलूंगी।'

Navika Kotia Post
मिलने पहुंची थी ये एक्ट्रेस
इससे पहले नविका ने अस्पताल में भर्ती होने की अपनी एक तस्वीर शेयर की थी और पोस्ट में बताया था कि टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू का किरदार निभाने वाली उनकी बेस्ट फ्रेंड पलक सिंधवानी उनसे मिलने पहुंची थी। उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के प्रति आभार व्यक्त किया कि उन्होंने इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ दिया।
शो में एक्टर्स के अलग होने के ट्रैक को दिखाया जा रहा है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। शो के नए कलाकारों ने दर्शकों को प्रभावित किया है और नविका कोटिया व मृणाल जैन दोनों को दर्शक शो में पसंद कर रहे हैं। दोनों ने शो को काफी रोमांचक बनाया है।
