टीवी मसाला

Bigg Boss 20: शो की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, नए प्रोमो से Salman Khan ने बताया गेम का बड़ा ट्विस्ट

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस की प्रीमियर डेट का ऐलान हो गया है। सलमान खान के शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान ने एक ट्विस्ट भी बताया है।

Image

BIGG BOSS 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Promo: रियलिटी शो लॉकअप 2 खत्म अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। आने वाले वीकेंड पर इस शो का ग्रैंड फिनाले हैं, लेकिन दर्शकों का मनोरंजन में कमी नहीं आने वाली है। लॉकअप 2 के बाद रियलिटी शो बिग बॉस आने वाला है। बिग बॉस सीजन 20 (Bigg Boss 20) का ऐलान काफी समय पहले हो चुका है। दावा किया जा रहा था कि ये शो सितंबर महीने से शुरू होने वाला है और अब मेकर्स ने शो के प्रीमियर डेट का ऐलान कर दिया है। इतना ही नहीं, मेकर्स की तरफ से शो के थीम का हिंट भी दिया गया है। आइए आपको बताते हैं कि सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में क्या बताया गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'मेरे बंदे से दूर रहना...'- Shivangi Joshi ने इस TV हसीना को दी थी धमकी! वीडियो शेयर कर खोली पोल

    बिग बॉस 20 का नया प्रोमो आया सामने

    जियोहॉटस्टर पर बिग बॉस 20 का नया प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें सलमान खान अपने दमदार अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में सलमान एक घोडे़ के साथ दिखाई दे रहे हैं और कैमरा की तरफ देखकर बोल रहे हैं, 'जो करण अर्जुन में हुआ था, वो अब बिग बॉस में दोबारा होगा। तथास टू।' यहां पर सलमान खान अपने हाथों की उंगलियों से दो का इशारा भी करते हैं। बिग बॉस के इस नए प्रोमो पर अब फैंस अपनी अलग अलग राय दे रहे है। लोगों का मानना है कि इस बार बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स जोड़ियों में आ सकते हैं। कई लोगों का ये भी कहना है कि शो में मेकर्स कपल का एक बार फिर तड़का लगा सकते हैं, जो आपस में ही लड़ते हुए नजर आते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: AI डीपफेक पर Mrunal Thakur ने उठाया कड़ा कदम, कानूनी कार्रवाई करने की दी धमकी

      शो का बदल चुका है लोगो

      बिग बॉस का लोगो हमेशा ही खास होता है। आंख के रूप में इस लोगो को बनाया गया है, जो बीते 20 साल से हमेशा शो का हिस्सा रहा है। इस लोगो को हमेशा आगे रखा जाता है, लेकिन अब 20 साल बाद मेकर्स की तरफ से इस लोगो में काफी बड़ा बदलाव किया गया है। बीते दिनों ही मेकर्स की तरफ से बिग बॉस का नया लोगो शेयर किया गया था, जिसे काफी पसंद किया गया। बता दें कि मेकर्स की तरफ से अभी तक एक भी कंफर्म कंटेस्टेंट का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर कई ऐसे सेलेब्स के नाम सामने आए हैं, जो बिग बॉस में आ सकते हैं। इस लिस्ट में जन्नत जुबैर, माही विज, गीता बसरा समेत कई स्टार्स के नाम है। सुनील पाल का नाम भी बिग बॉस 20 के लिए लिया जा रहा है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article