Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 14 October 2022 Latest Episode Written Update: ये रिश्ता क्या कहलाता है छोटे पर्दे के सबसे पसंदीदा टीवी शोज में से एक है। पिछले कई वर्षों से ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल अपने दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहा है। अब इस शो की कमान नई पीढ़ी संभाल रही है, जिसमें मुख्य किरदार हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौर निभाते हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के मौजूदा एपिसोड में देखा जा सकता है कि बिरला परिवार में एक बार फिर अक्षरा की एंट्री हो गई है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि कायराव और हर्षवर्धन साथ मिलकर अभिमन्यु और अक्षरा को वापस एक करने वाले हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में यह देखा जा सकता है कि किस तरह अक्षरा और अभिमन्यु एक-दूसरे का सामना कर रहे हैं। दोनों के लिए एक ही छत के नीचे रहना थोड़ा मुश्किल है लेकिन मंजरी के लिए अभिमन्यु और अक्षरा ऐसा करने पर मजबूर हैं। अभिमन्यु सिर्फ मंजरी के लिए अक्षरा को बिरला परिवार में वापस लाना चाहता था। ऐसे में अक्षरा भी मजंरी को अपनी मां मानती है और उसी के लिए बिरला घर में उसने अपने कदम रखे हैं।
अक्षरा बिरला परिवार में वापस शामिल तो हो गई है लेकिन सिर्फ कुछ दिनों के लिए ही। वह फिलहाल मंजरी और शिवांश के साथ ही अपना अधिकतर समय बिता रही है। अक्षरा के वापस आने से महिमा बहुत परेशान है। अक्षरा को देख कर वह चिड़चिड़ी हो जाती है। कहा जा रहा है कि अब कायरव अक्षरा के लिए बड़ा कदम उठाने वाला है। वह अब हर्षवर्धन के साथ मिलकर अक्षरा और अभिमन्यु को एक करने की प्लानिंग करेगा। ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि हर्षवर्धन कैसे अपने बेटे अभिमन्यु का घर वापस बसाएगा।
