टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Latest Spoiler: अभिमन्यु को पता चलेगी अपने बेटे की सच्चाई, शो में आएगा ये बड़ा ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 5, 2023, 01:26 PM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 05th April, 2023 Full Episode: प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। शो में जल्द अभिमन्यु के सामने अपने बेटे की सच्चाई आने वाली है। इस बात को जानने के बाद उसके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

Image

yeh Rishta Kya Kehlata Hai Latest Spoiler ( credit pic: instagram)

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 05th April, 2023 Full Episode: टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। मेकर्स शो की कहानी को मेजदार बनाए रखने के लिए हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। इन दिनों शो में अबीर के इलाज का इमोशनल ट्रैक चल रहा है। अबीर के दिल में छेद है और उसकी जान सिर्फ डॉक्टर अभिमन्यु बचा सकता है। अक्षरा अभिमन्यु से अबीर के इलाज के लिए मदद मांगती है। वो अभिमन्यु से कहती है कि अबीर के दिल में छेद है उसकी सर्जरी करनी होगी।

अक्षरा की हालत देखकर वो उसे संभालने को कहता है। वो अक्षरा से कहता है कि अबीर को कुछ नहीं होगा। अभिमन्यु सर्जरी से पहले अबीर से मिलता है। अबीर डॉक्टर अभिमन्यु से मिलकर बेहद खुश हो जाता है। अभिमन्यु अबीर से कहता है कि तुम जल्दी ठीक हो जाओगे। तुम बहुत स्ट्रांग हो। अबीर की इस हालत में देखकर पूरा परिवार परेशान है। आरोही अपनी बहन अक्षरा का साथ देते हुए कहती हैं कि तुम परेशान मत हो। अबीर जल्द ठीक हो जाएगा। अक्षरा अपने बेटे की सलामती के लिए दुआ मांगती है।

अभिमन्यु के सामने आएगी अबीर की सच्चाई

अबीर की मेडिकल रिपोर्ट्स को पढ़कर अभिमन्यु को पता चल जाएगा कि वो उसका बेटा है न कि अभिमन्व का। इस बात को जानने के बाद अभिमन्यु अक्षरा पर अपना गुस्सा निकालाता है। वो अक्षरा से पूछता है कि तुमने मुझे सच क्यों नहीं बताया है। इतने सालों तक तुमने ये सच क्यों छिपाया था। अक्षरा कुछ भी नहीं बोलेगी। वो अभिमन्यु से कहती हैं कि मैं तुम्हारे कोई सवाल का जवाब देने की हालत में नहीं हूं। अभी मुझे मेरे बेटे की चिंता है। हालांकि ये सब अक्षरा का सपना होगा। वो इस बात से काफी डर जाती है कि आखिर जब अभिमन्यु को सच पता चलेगा तो क्या होगा?

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article