टीवी मसाला

Yeh Hai Mohabbatein फेम Shireen Mirza जल्द बनने वाली हैं माँ, शादी 4 साल बाद भरी एक्ट्रेस की गोद

Shireen Mirza Announced Pregnancy: स्टार प्लस का सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में सिमी का किरदार निभा चुकीं शिरीन मिर्ज़ा जल्द ही माँ बनने वाली है। हसन सरताज संग शादी के 4 साल बाद ये कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए एक्ट्रेस के क्यूट पोस्ट।

Shireen Mirza Announced Pregnancy

Shireen Mirza Announced Pregnancy: टीवी दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस शिरीन मिर्ज़ा ने हाल ही में अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है जिसे सुन सभी झूम उठे। अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सभी को दी। जी हाँ, सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में नजर आ चुकी टीवी एक्ट्रेस शिरीन मिर्ज़ा जल्द ही माँ बनने वाली है। बेहद ही अलग अंदाज से शिरीन मिर्ज़ा ने पति हसन संग अपने आने वाले पहले बच्चे की घोषणा की। फैंस और टीवी के कई सेलेब्स कपल को इस नई जर्नी के लिए बधाई दे रहे हैं।

एक्ट्रेस शिरीन मिर्ज़ा (Shireen Mirza) ने साल 2021 में हसन सरताज (Hasan Sartaj) संग धूम-धाम से शादी की थी। ऐसे में शादी के 4 साल बाद कपल माता-पिता बनने जा रहे हैं। इस कपल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर गुड न्यूज दी। अपने मैटरनिटी शूट की झलक शेयर करते हुए कपल कैप्शन में लिखते हैं कि 'हमारी दुआओं की शांति में, अल्लाह ने हमारी बात सुनी... और अपने सही समय पर, उसने हमें एक चमत्कार से नवाज़ा। हमारा छोटा सा चमत्कार होने वाला है, हमारी प्रेयर्स उमड़ रही हैं, क्योंकि हम इस नए अध्याय में कदम रख रहे हैं... माता-पिता के रूप में।'

पोस्ट पर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में शिरीन मिर्जा की को-एक्टर रह चुकीं कृष्णा मुखर्जी ने भी खूब प्यार लुटाया। मैटरनिटी शूट की इस वीडियो में शिरीन पति हसन संग एक गेंहुए के खेत में चल रही है। साथ ही अपने होने वाले बच्चे की सोनोग्राफी की तस्वीर भी फैंस को दिखाई। लॉन्ग गाउन में शिरीन अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। फैंस को ये मैटरनिटी शूट काफी पसंद आया।

लेटेस्ट न्यूज

खुशबू डोगरा
खुशबू डोगरा Author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article