TV Actresses Fee: टीवी इंडस्ट्री में कुछ चुनिंदा एक्ट्रेसेस हैं, जो लंबे समय से इस जगत पर राज कर रही हैं। रुपाली गांगुली बीते चार साल से टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस की गद्दी पर बैठी हैं। इनके अलावा इस लिस्ट में स्मृति ईरानी का नाम है, जिसने अब रुपाली को पीछे खिसका दिया है। रुपाली औप स्मृति के अलावा कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो टीवी में हिट मशीन मानी जाती हैं। इन एक्ट्रेसेस की एंट्री से ही शो की रेटिंग बढ़ जाती है लेकिन इसके बदले ये मोटी फीस भी वसूलती है। आइए आपको टीवी की टॉप 7 एक्ट्रेसेस की फीस बताते हैं।
स्मृति ईरानी इन दिनों सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में नजर आ रही हैं। टीवी पर कमबैक करते ही स्मृति ईरानी ने टीआरपी में तहलका मचा दिया। साथ ही फीस लेने के मामले में सबको पीछे छेड़ दिया। दावा है कि मेकर्स से स्मृति ईरानी एक एपिसोड के लिए 14 लाख रुपये चार्ज करती हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रुपाली गांगुली एक एपिसोड के लिए 3 लाख रुपये लेती हैं। रुपाली लंबे समय से टीवी सीरियल अनुपमा में नजर आ रही हैं। इस शो ने ही रुपाली को टॉप एक्ट्रेस बनाया है।
अंकिता लोखंडे काफी समय से किसी डेली सोप में नहीं आई हैं। वह एक एपिसोड के लिए 3 लाख रुपये चार्ज करती हैं। अंकिता को सीरियल पवित्र रिश्ता से पॉपुलैरिटी मिली। इसका सेकंड सीजन भी आया था, लेकिन शहीर शेख को देख फैंस भड़क गए थे।
हिना खान ने सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से टीवी में धांसू शुरुआत की थी। हिना आज के समय में 1.5 - 2 लाख रुपये प्रति एपिसोड लेती हैं। हाल ही में हिना का एक इंटरव्यू सामने आया था, जिसमें हिना से पूछा गया था कि वह किस शो से कमबैक करना चाहेंगी? तब हिना ने नागिन शो का नाम लिया था।
जेनिफर विंगेट टीवी गर्ल हैं। वह छोटी उम्र से काम कर रही हैं और आज के समय में टीवी की टॉप एक्ट्रेस हैं। जेनिफर शो के एक एपिसोड के लिए 1 से 2 लाख रुपये चार्ज करती हैं। फैंस अब उनके नए शो का इंतजार कर रहे हैं।
श्रद्धा आर्या इन दिनों टीवी की दुनिया से दूर हैं और अपने बच्चों में बिजी हैं। श्रद्धा आर्या ने भी तगड़ी फीस ली है। वह एक एपिसोड के लिए एक लाख तक चार्ज कर चुकी हैं। अब फैंस उन्हें फीस से टीवी पर देखना चाहते हैं।
बिग बॉस और नागिन जैसे हिट शोज करने वाली तेजस्वी प्रकाश की पॉपुलैरिटी बीते कुछ सालों में तेजी से बड़ी हैं। तेजस्वी प्रकाश की फीस भी बढ़ गई हैं। दावा है कि वह एक एपिसोड के लिए 2 से 3 लाख रुपये चार्ज करती हैं।