टीवी मसाला

Mangal Lakshmi: आंख पर पट्टी बांध सेट पर आईं उर्वशी उपाध्याय, सर्जरी के अगले दिन ही शुरू की शूटिंग

Mangal Lakshmi Urvashi Upadhyay Eye Surgery: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'मंगल लक्ष्मी' एक्ट्रेस उर्वशी उपाध्याय की आंख की सर्जरी हुई। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि एक्ट्रेस सर्जरी के अगले दिन ही शूटिंग पर लौट आईं।

Image

उर्वशी उपाध्याय की आंख की हुई सर्जरी (फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम )

Mangal Lakshmi Urvashi Upadhyay Eye Surgery: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'मंगल लक्ष्मी' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'मंगल लक्ष्मी' में आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं। 'मंगल लक्ष्मी' शो के साथ-साथ इसके स्टार कास्ट भी अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं। वहीं सीरियल की एक एक्ट्रेस उर्वशी उपाध्याय चर्चा में आ गई हैं। उर्वशी उपाध्याय की आंख की हाल ही में सर्जरी हुई। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि एक्ट्रेस सर्जरी के अगले दिन ही शूटिंग पर लौट आईं। इससे जुड़ी उर्वशी उपाध्याय (Urvashi Upadhyay) की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस की आंख पर पट्टी लगी हुई दिखाई दी। यह भी पढ़ें: TRP में भट्टा बैठते ही इन TV सीरियल्स पर चैनल ने चलाई कैंची, मेकर्स को लगा तगड़ा चूना

उर्वशी उपाध्याय (Urvashi Upadhyay) आंख में सर्जरी के अगले दिन ही शूटिंग के लिए 'मंगल लक्ष्मी' के सेट पर पहुंच गईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं एक्ट्रेस की फोटोज में वह आंख पर पट्टी बांधे डॉक्टर के साथ खड़ी नजर आईं। वहीं अगली तस्वीर में उर्वशी उपाध्याय चेहरे पर मुस्कान लिये सेल्फी क्लिक करती दिखाई दीं। सीरियल 'मंगल लक्ष्मी' के प्रति उर्वशी उपाध्याय का समर्पण देख लोग उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं। बता दें कि सीरियल में उन्होंने कुसुम का किरदार अदा किया है, जो अदित की मां और मंगल की सास हैं। लेकिन खास बात तो यह है कि शो में हर कदम पर कुसुम ने मंगल का पूरा-पूरा साथ दिया है। उर्वशी उपाध्याय के इस किरदार को दर्शकों द्वारा भी खूब पसंद किया जाता है। यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 में धमाका नहीं करेंगे प्रणाली राठौड़-अंकित गुप्ता, शो को मारी लात? जानें क्या है वजह

urvashi dholakia (8)

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    इन टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं उर्वशी उपाध्याय

    एक्ट्रेस उर्वशी उपाध्याय (Urvashi Upadhyay) ने 'मंगल लक्ष्मी' से पहले कई टीवी शोज में काम किया है। इस लिस्ट में 'दिल की नजर से खूबसूरत', 'थपकी प्यार की', 'दिल से दिल तक', 'रंग जाऊं तेरे रंग में', 'नथ: जेवर या जंजीर', 'कर्ण संगिनी' और 'एक घर बनाऊंगा' तक शामिल है। जहां कुछ सीरियल्स में वह नेगेटिव किरदार में दिखीं तो वहीं मंगल लक्ष्मी में ये किरदार पॉजिटिव है।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article