Priyanka Chahar Choudhary Biography, Bigg Boss 16 Contestant Priyanka Choudhary : बिग बॉस 16 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। शो में 16 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। शो में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी भी हैं। प्रियंका को टीवी के पॉपुलर शो उड़ारियां से पहचान मिली है। शो में उन्होंने तेजो का किरदार निभाया था। तेजो के किरदार से प्रियंका को घर - घर में पहचान मिलीं। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका बिग बॉस के घर में अपनी पर्सनैलिटी से लोगों को कितना इंप्रेस कर पाती हैं। आइए जानते हैं कौन है बिग बॉस कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी?
26 वर्षीय प्रियंका मॉडल और एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस ने ये है चाहतें, परिणीति समते कई कई टीवी शोज में काम किया है। लेकिन उनके करियर को पहचान कलर्स टीवी के शो उड़ारियां से मिली थीं। एक्ट्रेस जयपुर के धनी परिवार से आती हैं। एक्ट्रेस का असली नाम परी चौधरी हैं। उन्होंने किसी ज्योतिष के कहने पर टीवी में आने से पहले अपना नाम बदलकर प्रियंका किया।
प्रियंका ने मॉडिलिंग से की शुरुआत
प्रियंका का कहना है कि उन्हें हर समय तैयार रहना पसंद है, इसलिए उन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस ने करियर की शुरुआत में कई कैंपेन के लिए मॉडलिंग की हैं। एक्ट्रेस को 16 साल की उम्र में सबसे पहला ब्रेक एक म्यूजिक वीडियो में मिला। उस समय प्रिंयका गानों पर लिपसिंग और डांस मूव्स करती थीं। साल 2018 में प्रियंका को पहला टीवी शो गठबंधन मिला था। प्रियंका ने पैडिंग लव और कैंडी ट्विस्ट जैसी फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस टीवी सीरियल्स के अलावा पंजाबी इंडस्ट्री में भी काफी एक्टिव हैं।
रियल लाइफ में हैं बेहद ग्लैमरस
प्रियंका रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस के इंस्टा पर 1.1 मिलियन फॉलोअर्स है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
