Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सामने आई अभिमन्यु की हेल्थ रिपोर्ट, क्या हमेशा के लिए अभि खो देगा अपना हाथ?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 01:03 AM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Updates: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल की कहानी बेहद दिलचस्प होने वाली है। ऐसा इसीलिए क्योंकि अभिमन्यु का हेल्थ रिपोर्ट आ जाएगा जिसके बाद वह डॉक्टर से अपने हाथ के बारे में कई सवाल पूछेगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Latest Updates: ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी अब बेहद रोचक मोड़ से होकर गुजरने वाली है। आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि अभिमन्यु की हेल्थ रिपोर्ट आ जाएगी जिसके बाद वह डॉक्टर से साफ-साफ अपने हाथ को लेकर सवाल करेगा। वह सबसे पहले डॉक्टर से पूछेगा कि उसकी नर्व्स कितनी डैमेज हुई हैं, तब डॉक्टर कहेगा कि 70 प्रतिशत। फिर अभिमन्यु रिकवरी के चांसेस पूछता है, तब डाॅक्टर 40 प्रतिशत कहता है। इसके बाद अभि यह पूछेगा कि सर्जरी में रिस्क कितना होगा, तब चिकित्सक यह कहेगा कि 90 परसेंट। अंत में अभिमन्यु यह पूछेगा कि कितने चांसेस हैं कि वह अपना हाथ खो देगा, तब डॉक्टर यह कहेगा 95 प्रतिशत से ज्यादा। यह सब सुनने के बाद हर कोई टेंशन में आ जाता है। 

End of Article