तेजस्वी प्रकाश के बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा की चमकी किस्मत, सनी लियोन के साथ मिला यह बड़ा प्रोजेक्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 27, 2022, 11:19 PM IST

Karan Kundrra To Host Splitsvilla: कहा जा रहा है कि करण कुंद्रा को अब एक बड़ा ऑफर मिला है। यहां जानिए क्या करण कुंद्रा सनी लियोन के साथ स्प्लिट्सविला शो को होस्ट करने वाले हैं या नहीं।

Karan Kundrra To Host Splitsvilla Show: छोटे पर्दे पर अब जल्द ही पॉपुलर टीवी शो स्प्लिट्सविला का नया सीजन दस्तक देने वाला है। कहा जा रहा है कि करण कुंद्रा को इस शो का ऑफर मिला है। खबरों के अनुसार, करण कुंद्रा इस शो को बाॅलीवुड अदाकारा सनी लियोन के साथ होस्ट करने वाले हैं। Telly Talk से बात करते हुए करण कुंद्रा ने बताया कि वह यह शो करने वाले हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि यह ऑफर बहुत अच्छा है और उन्हें खुशी है कि एमटीवी ने उन्हें यह ऑफर दिया है। इसके आगे करण ने यह भी बताया कि उनके साथ बहुत कुछ रोचक हो रहा है, इसलिए इन सब चीजों पर निर्भर करता है कि वह स्प्लिट्सविला करेंगे यह नहीं और इस शो में किस तरह नजर आएंगे।

End of Article