उर्फी जावेद को पसंद हैं ऐसे लड़के, आलिया भट्ट और करीना कपूर का जानें क्यों लिया नाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 9, 2022, 08:38 PM IST

Urfi Javed favorite bollywood Actor Shah Rukh Khan: अब बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद ने अपने फेवरेट स्टार के नाम का खुलासा किया है। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस उर्फी जावेद से पूछे गया कि उनका फेवरेट एक्टर और एक्ट्रेस कौन है?

Urfi Javed on Shah Rukh Khan: उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अपने फैशनसेंस की वजह से हमेशा सुर्खियां बटोरने वालीं उर्फी को उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। अब बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद ने अपने फेवरेट स्टार के नाम का खुलासा किया है। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस उर्फी जावेद से पूछे गया कि उनका फेवरेट एक्टर और एक्ट्रेस कौन है। उर्फी जावेद ने बताया कि उनके फेवरेट एक्टर शाहरुख खान और उनकी फेवरेट एक्ट्रेस करीना कपूर और आलिया भट्ट हैं। इसी के साथ उर्फी जावेद ने बताया कि उनको टॉल-हैंडसम लड़के पहली पसंद हैं। उर्फी ने बताया एक्टर शाहरुख खान लंबे नहीं हैं, लेकिन वे उन्हें बेहद पंसद करती हैं। लेकिन उनका सबसे ज्यादा क्रश सिद्धार्थ मल्होत्रा और शाहिद कपूर पर है। वह डार्क नहीं है, लेकिन वे दोनों ही बेहद क्यूट हैं और मुझे चॉकलेट ब्वॉय बहुत पंसद हैं।

End of Article