Shivangi Joshi Exclusive interview: स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' दिलचस्प अंदाज में नए सीजन के साथ वापस आ रहा है। इस साल एक बार फिर से बड़े-बड़े सितारे खतरों से खेलते हुए नजर आएंगे। ये रिश्ता क्या कहलाता है की नायरा यानि शिवांगी जोशी भी इन्हीं में से एक हैं। शिवांगी जोशी बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं कि वो खतरों के खिलाड़ी-12 का हिस्सा हैं। हाल ही में शो का हिस्सा बनने के बारे में शिवांगी ने हमने खास बातचीत करते हुए अपनी उत्सुकता जाहिर की। शिवांगी जोशी ने बताया कि खतरों के खिलाड़ी मेरा पहला रिएलिटी शो है और मैं इसके लिए बहुत ही ज्यादा उत्सुक हूं। यह एक अच्छा प्लेटफॉर्म है खुद के अंदर के डर को खत्म करने के लिए और खुद की योग्यता को परखने का। मैंने भी जिम और ट्रेंनिंग लेकर अपनी स्ट्रैंथ बढ़ा रही हूं। साथ ही मेंटल स्ट्रैंथ पर भी काम कर रही हूं। मैंने पिछले सीजन देखे हैं और आखिरी सीजन में दिव्यांका त्रिपाठी ने जो परफॉर्मेंस दी वो कमाल की थी। सभी मेरे जाने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उम्मीद यही है कि मैं वहां जाकर सभी स्टंट कर पाऊं।
खतरों के खिलाड़ी-12 में जाने के लिए ऐसे तैयारी कर रहीं शिवांगी जोशी, जानें क्यों किया दिव्यांका त्रिपाठी का जिक्र
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated May 26, 2022, 02:38 PM IST
