क्या प्रतीक सहजपाल ने उड़ाया तेजस्वी प्रकाश का मजाक? नागिन 6 की एक्ट्रेस के फैन्स का फूटा गुस्सा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2022, 02:04 PM IST

Pratik Sehajpal mock Tejasswi Prakash For KKK? : प्रतीक सहजपाल ने ट्वीट किया, 'मैं केवल उन सभी के लिए सम्मान करता हूं जो कड़ी मेहनत करते हैं। किसी ऐसे व्यक्ति का नहीं जो किसी का मजाक उड़ाए!

क्या प्रतीक सहजपाल ने उड़ाया तेजस्वी प्रकाश का मजाक? नागिन 6 की एक्ट्रेस के फैन्स का फूटा गुस्सा

Pratik Sehajpal mock Tejasswi Prakash?: खतरों के खिलाड़ी-12 इन दिनों खूब सुर्खियों में है। हाल ही में रोहित शेट्टी ने शो का लॉन्च इवेंट रखा था। जल्द ही दर्शकों को खतरों के खिलाड़ी-12 में प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, मुनव्वर फारूकी, मोहित मलिक, सृति झा, रुबीना दिलाइक, फैसल शेख, जन्नत जुबैर, शिवांगी जोशी जैसे फेमस सेलेब्रिटी नजर आने वाले हैं। अब इसी दौरान बिग बॉस 15 के स्टार रहे प्रतीक सहजपाल ने एक ट्वीट किया है जिसे लेकर वो खूब सुर्खियों में हैं। ये ट्वीट कहीं ना कहीं बिग बॉस 15 की विजेता और रोहित शेट्टी के शो की एक्स कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसा लगता है कि प्रतीक सहजपाल ने एक टिप्पणी की है जिससे तेजस्वी प्रकाश के प्रशंसकों को चोट पहुंची। 

हम जानते हैं कि तेजस्वी प्रकाश को खतरों के खिलाड़ी 10 छोड़ना पड़ा था क्योंकि उनकी आंख में गंभीर चोट आई थी। यह उनके लिए दिल दहला देने वाला पल था। अब तेजस्वी प्रकाश के प्रशंसकों ने प्रतीक सहजपाल को यह बताने के लिए ट्विटर का सहारा लिया कि उन्होंने जो किया वह अच्छा नहीं था। इतना ही नहीं अब प्रतीक सहजपाल को तेजस्वी प्रकाश के फैन्स द्वारा ट्रोल किया जा रहा है। 

दरअसल प्रतीक ने ट्वीट किया, 'मैं केवल उन सभी के लिए सम्मान करता हूं जो कड़ी मेहनत करते हैं। किसी ऐसे व्यक्ति का नहीं जो किसी का मजाक उड़ाए! इस मजाक को गंभीरता से ना लिया जाए। मेरा इरादा मेरा #PratikFam जानते हैं। मेरा विश्वास है सभी के साथ आगे बढ़ा जाए। भगवान भला करे।' लेकिन जैसा कि हम जानते हैं, बिग बॉस की प्रतिद्वंद्विता अब सीजन से आगे बढ़ गई है। ऐसे में तेजस्वी प्रकाश के प्रशंसक प्रतीक को सबक सिखाने के लिए आगे आए हैं और बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। यहां देखें ट्वीट....

जैसा कि हम देख सकते हैं कि जो कुछ भी हुआ है उससे तेजस्वी के फैंस काफी परेशान हो गए हैं। हालांकि प्रतीक सहजपाल ने कहा था कि उनका इरादा किसी को परेशान करने का नहीं था।

End of Article