75th Independence Day: आज भारत को आजादी मिले 75 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर 15 अगस्त को देशभर में जोर-शोर से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस साल देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस दिन को आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सेलिब्रेट कर रहे हैं। कई टीवी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बधाई दी। सेलेब्स ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल स्वतंत्रता दिवस को लेकर अपने विचार शेयर किए। यहां देखें मोहित मल्होत्रा, आदित्य देशमुख, मुनिशा खतवानी और अन्य सितारों ने कैसे मनाया आजादी का जश्न।
End of Article
