इमली सीरियल जल्द हो रहा ऑफ एयर? शो की निर्माता गुल खान ने दी बड़ी हिंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 15, 2022, 02:09 PM IST

Imlie off air soon? दिलचस्प कहानी की वजह से टीवी सीरियल इमली को प्रशंसकों ने खूब पसंद किया है। अब शो की निर्माता गुल खान की हालिया पोस्ट ने सभी प्रशंसकों को परेशान कर दिया है...

इमली सीरियल जल्द हो रहा ऑफ एयर? शो की निर्माता गुल खान ने दी बड़ी हिंट

Imlie to go off air soon?: फहमान खान और सुंबुल तौकीर के शो इमली ने दर्शकों को बांधे रखा है। यह विशेष रूप से मुख्य सितारों द्वारा शेयर की जा रही केमिस्ट्री के कारण सुर्खियों में है। यह अफवाह है कि दोनों वास्तविक जीवन में भी कपल हैं, हालांकि दोनों ने यह सुनिश्चित किया है कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त से ज्यादा कुछ नहीं हैं। फहमान शो में आर्यन की भूमिका निभा रहे है जबकि सुंबुल को इमली के रोल में देखते हैं। इसलिए दोनों के प्रशंसक उन्हें आर्यली कहते हैं। जहां दिलचस्प कहानी की वजह से टीवी सीरियल को प्रशंसकों ने पसंद किया है, तो वहीं अब शो की निर्माता गुल खान की एक हालिया पोस्ट ने सभी आर्यली प्रशंसकों को परेशान कर दिया है। 

गुल खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इसी वीडियो में इमली की निर्माता को आप बोर्ड पर सीजन फिनाले लिखते हुए देख सकते हैं। इसे देखते ही इमली सीरियल के फैन्स में हड़कंप मच गया है क्योंकि उन्हें लग रहा है कि ये शो खत्म होने के बारे में है। जी हां, इमली सीरियल के खत्म होने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 

क्या इमली ऑफ एयर हो रहा है?
अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि इमली सीरियल ऑफ एयर हो रहा है या नहीं। लेकिन सीजन फिनाले की बात सुनकर आर्यली के प्रशंसक पूरी तरह से टूट गए हैं। कई लोग प्रार्थना कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि यह आर्यन और इमली की लव स्टोरी का अंत नहीं है। 

बताया जा रहा है कि इमली के मेकर्स सीजन-2 लेकर आएंगे। जिसमें इमली की बेटी चीनी की कहानी दिखाई जाएगी। हालांकि दोनों ही लीड स्टार्स अभी से शो में माता-पिता का रोल नहीं करना चाहते हैं। इसलिए वो इसका हिस्सा नहीं रहेंगे। कहा जा रहा है कि सुंबुल तौकीर खान ही चीनी का रोल निभाएंगी, लेकिन फहमान खान शो को अलविदा कह देंगे। 

फहमान खान के प्रशंसकों को उनके इस शो में बने रहने की पूरी उम्मीद है क्योंकि वे उन्हें सुंबुल के साथ देखना पसंद करते हैं। अब देखना ये है कि मेकर्स का तय करते हैं। 

End of Article