करण कुंद्रा और तेजस्‍वी प्रकाश का नया गाना ‘बार‍िश आई है’ हुआ र‍िलीज, रोमांट‍िक केम‍िस्‍ट्री जीत रही फैन्स का दिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2022, 12:27 AM IST

Karan Kundra and Tejasswi Prakash New Song: करण कुंद्रा और तेजस्‍वी प्रकाश का नया गाना ‘बार‍िश आई है’ र‍िलीज हो चुका है। इस गाने को स्‍टेब‍िन बेन और श्रेया घोषाल ने गाया है....

Baarish Aayi Hai song out: करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्‍वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) का नया गाना ‘बार‍िश आई है’ (Baarish Aayi Hai song) र‍िलीज हो चुका है। इस गाने में कपल की क्‍यूट और रोमांट‍िक केम‍िस्‍ट्री देखने को म‍िल रही है। करण और तेजस्‍वी के इस गाने को VYRL ऑर‍िजन्‍स ने र‍िलीज किया है। इस गाने को स्‍टेब‍िन बेन और श्रेया घोषाल ने गाया है। गाने की शुरुआत होती है एक फोन-कॉल से होती है, ज‍िसमें तेजस्‍वी की दोस्‍त उन्‍हें कहते हुए सुनाई देती हैं कि 6 महीने में एक बार म‍िलते हो, तुम्‍हारा र‍िश्‍ता कैसे चलता है। इसपर तेजस्‍वी कहती हैं, ‘हम जब भी म‍िलते हैं, तो ऐसा लगता है कि हमें फिर से एक-दूसरे से प्‍यार हो गया है।’ बस फिर यहीं से रोमांट‍िक गाना शुरू होता है। करण और तेजस्‍वी की लव स्टोरी ब‍िग बॉस के घर में शुरू हुई थी। इसी शो के बाद से अक्‍सर करण-तेजस्‍वी साथ में मीड‍िया के कैमरों में कैद होते रहे हैं।

End of Article