क्या बेटी से मिलने के लिए संजीदा शेख ने अपने एक्स हसबैंड आमिर अली पर लगा दी है पाबंदी? जानें यहां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2022, 09:40 PM IST

Sanjeeda Shaikh Not Letting Aamir Ali To Meet Their Daughter: कुछ दिनों से यह खबरें आ रही हैं कि टीवी अदाकारा संजीदा शेख ने अपने एक्स पति को अपनी बेटी से मिलने के लिए मना कर दिया है। यहां जानिए अदाकारा ने इस पर क्या कहा है। 

Sanjeeda Shaikh Not Letting Aamir Ali To Meet Their Daughter: जब टीवी कपल संजीदा शेख और आमिर अली का रिश्ता टूटा था तब लोगों को जोर का झटका लगा था। अलग होने के बाद बेटी आईरा की कस्टडी संजीदा शेख को मिली थी। हालांकि यह खबरें आई थीं कि यह दोनों एक साथ अपनी बच्ची की पैरेन्टिंग करेंगे। लेकिन पिछले कुछ समय से यह खबरें आ रही हैं कि संजीदा आमिर को अपनी बच्ची से मिलने नहीं दे रही हैं। कहा जा रहा है कि आमिर 9 महीने से अपनी बेटी से नहीं मिले हैं। एक न्यूज पोर्टल को संजीदा ने बताया कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना चाहती हैं और सिंगल पैरंट होने के नाते वह अपनी बेटी को बेस्ट देने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी को पॉजिटिव माहोल दे रही हैं। 

End of Article