दिव्यंका त्रिपाठी की इन बचकानी हरकतों पर आया फैंस का दिल, एक्ट्रेस का यह ट्रांसफॉरमेशन देख हैरान रह जाएंगे आप 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2022, 09:32 PM IST

Divyanka Tripathi Video: टीवी अदाकारा दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक क्यूट वीडियो शेयर किया है जो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो में अदाकारा एक बच्चे की तरह हरकत कर रही हैं जिन पर दर्शकों का दिल आ गया है। 

Divyanka Tripathi Cute Video: टीवी अदाकारा दिव्यंका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसा क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस का इस वीडियो पर दिल आ गया है। अदाकारा ने यह वीडियो शेयर करने के साथ यह भी बताया कि यह वीडियो उन्होंने बहुत पहले बनाया था। जैसे ही अदाकारा ने यह वीडियो शेयर किया वैसे ही कई टीवी सितारों ने उनके इस वीडियो पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया। नीना कुलकर्णी और रति पांडे समेत कई सितारों ने उनके इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। टीवी सितारों के साथ टीवी अदाकारा दिव्यंका त्रिपाठी के फैंस ने भी इस वीडियो पर और अदाकारा पर ढेर सारा प्यार लुटाया है।

End of Article