शुरू हुए पायल रोहतगी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स,‌ बांधनी लुक में नजर आई होने वाली दुल्हन, देखें मेहंदी की वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2022, 07:17 PM IST

Payal Rohatgi Mehendi Video: पायल रोहतगी जल्द ही रेसलर संग्राम सिंह के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। अदाकारा के प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो गए हैं जिसका‌ एक वीडियो सामने आया है। मेहंदी फंक्शन के लिए पायल रोहतगी को गुलाबी बांधनी सूट में देखा जा सकता है।

शुरू हुए पायल रोहतगी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स,‌ बांधनी लुक में नजर आई होने वाली दुल्हन, देखें मेहंदी की वीडियो
Photo Credit: Instagram

Payal Rohatgi Mehendi Video: पॉपुलर अदाकारा पायल रोहतगी को आखिरी बार कंगना रनौत के पॉपुलर ओटीटी शो लॉकअप में देखा गया था। इस शो में दर्शकों को पायल का परफॉर्मेंस बहुत पसंद आया था। शो से बाहर आने के कुछ दिनों बाद यह खबरें आने लगी थीं कि पायल रोहतगी जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह से शादी करने वाली हैं। खबरों के अनुसार, पायल रोहतगी अपने रेसलर बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह के साथ 9 जुलाई को सात फेरे लेंगी। अदाकारा के प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो गए हैं जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पायल रोहतगी के मेहंदी फंक्शंस की कुछ झलकियां नजर आ रही हैं। इस वीडियो में पायल रोहतगी अपनी शादी के लिए बहुत खुश नजर आ रही हैं।

ई टाइम्स द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पायल रोहतगी ने अपने मेहंदी फंक्शन के लिए गुलाबी रंग की बांधनी सूट पहन रखी है। गुलाबी बांधनी सूट में पायल रोहतगी बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। पायल रोहतगी के हाथ और पैर में दो महिलाएं मेहंदी रच रही हैं। पायल रोहतगी की मेहंदी बहुत खूबसूरत नजर आ रही है जिसमें दूल्हा-दुल्हन का जोड़ा भी बनाया गया है। पायल रोहतगी का सिर्फ लुक ही नहीं बल्कि उनकी मेहंदी भी बहुत खूबसूरत नजर आ रही है।

जब पायल रोहतगी लॉकअप शो में थीं तब संग्राम ने यह ऐलान कर दिया था कि वह पायल से जुलाई में शादी करने वाले हैं। जब पायल रोहतगी इस शो से बाहर आई थीं तब उन्होंने अपनी शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू कर दी थीं। पिछले महीने पायल और संग्राम ने अपना प्री-वेडिंग फोटोशूट भी करवाया था। यह दोनों वर्ष 2020 में शादी करने वाले थे लेकिन कोरोनावायरस की वजह से उनका प्लान कैंसिल हो गया था। यह दोनों आगरा में अब एक इंटिमेट सेरेमनी के दौरान 9 जुलाई को सात फेरे लेंगे। इस इंटिमेट सेरेमनी में पायल रोहतगी और संग्राम सिंह के कुछ खास दोस्तों के साथ उनका परिवार भी शामिल होगा। अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए यह कपल मुंबई में शादी के बाद एक रिसेप्शन पार्टी भी देने वाला है। 

End of Article