अनुपमा में आया बड़ा ट्विस्ट, बा ने अनु और अनुज की शादी रोकने के लिए उठाया ऐसा कदम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 31, 2022, 02:25 PM IST

अनुपमा शो में जहां अनु ने अनुज की होने का फैसला कर लिया है, वहीं बा ने उनको रोकने के लिए ऐसा कदम उठाया कि उससे अनुपमा पूरी तरह टूट गई।

अनुपमा के फैन्स खुश हैं क्योंकि अनु ने आखिर शाह परिवार की बातों पर ध्यान न देते हुए अनुज के साथ शादी का फैसला कर लिया है। लेकिन वनराज और बा के होते ये कदम इतना आसान नहीं होता। अनुपमा ने पूरे परिवार के सामने ऐलान किया है कि दादी की शादी होगी और वह भी पूरे गाजे-बाजे, हल्दी संगीत के साथ। इस पर बापू जी ने जहां अनु का साथ दिया वहीं वनराज के विरोध के बाद बा ने ऐसा कदम उठाया कि इससे अनुपमा पूरी तरह टूट गई है। तो क्या वो अब शादी से इनकार कर देगी।

End of Article