Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Episode twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु के अपने परिवार के खिलाफ कठोर निर्णय लेने के इर्द-गिर्द है। ऐसा लगता है कि अभिमन्यु अब उस दबाव को नहीं संभाल पा रहा है जो उसकी मां को हर्षवर्धन बिड़ला के कारण झेलना पड़ रहा है और इसलिए वह अपनी ओर से एक बड़ा निर्णय लेगा। वह अपने परिवार के सामने खुलासा करेगा, कि वह चाहता है कि मंजरी और हर्षवर्धन का तलाक हो जाए क्योंकि इस शादी का कोई मतलब नहीं है। यह सभी को हैरान कर देगा, क्योंकि उन्होंने अभिमन्यु से इतना बड़ा कदम उठाने की कभी उम्मीद नहीं की थी। मंजीरी चौंक जाएगी क्योंकि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि अभिमन्यु उसके तलाक की योजना बनाएगा। यहां तक कि हर्षवर्धन भी दंग रह जाएगा, क्योंकि वह मंजिरी से अलग होने के लिए तैयार नहीं है। हर्षवर्धन, मंजरी के आसपास रहने का आदी है। क्या अब मंजिरी, अभिमन्यु को रोक पाएगी?
YRKKH: मंजरी देगी हर्षवर्धन को तलाक, अभिमन्यू ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में लिया बड़ा फैसला
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jun 11, 2022, 12:16 AM IST
