अंकिता लोखंडे ने किया अपने नए घर में गृहप्रवेश, शादी के बाद से अपनी ससुराल में रह रहे थे विक्की जैन!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2022, 11:14 PM IST

Ankita Lokhande And Vicky Jain move in new house: अंकिता लोखंडे ने गृहप्रवेश से पहले एक छोटी पूजा हुई और इसकी एक झलक साझा की। गुलाबी रंग की नौवारी साड़ी पहने अंकिता बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

अंकिता लोखंडे ने किया अपने नए घर में गृहप्रवेश, शादी के बाद से अपनी ससुराल में रह रहे थे विक्की जैन!

Ankita Lokhande And Vicky Jain new house: टीवी कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। अब अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के लिए एक नई शुरुआत है। हाल ही में कपल ने अपने नए फ्लैट में गृह प्रवेश किया है। टीवी रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी का खिताब जीतने के बाद अंकिता और विक्की अब अपने नए घर में रहने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

अंकिता ने गृहप्रवेश से पहले एक छोटी पूजा हुई और इसकी एक झलक साझा की। गुलाबी रंग की नौवारी साड़ी पहने अंकिता बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस लुक को एक्ट्रेस ने आभूषणों और मेहंदी लगातार पूरा किया। परिवार और दोस्तों के साथ पोज देते हुए अंकिता काफी खुश नजर आईं। फोटो के कैप्शन के साथ अंकिता ने लिखा, 'नई शुरुआत के लिए चीयर्स बेबी।'

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने भी अंकिता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, 'भगवान आप दोनों को इस घर में ढेर सारी खुशियां और एकता का आशीर्वाद दें... भाग्य की प्रचुरता के साथ।'

माही विज, मोनालिसा, आशिता धवन, दीप्ति तुली, केन फर्न्स और कई अन्य लोगों ने भी टीवी कपल को उनके नए घर की बधाई दी है। हाल ही में रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी जीता को अंकिता और विक्की ने जीत है। उन्हें ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला। शो में अंकिता और विक्की ने कई खुलासे भी किए।

अंकिता इतने समय से अपने घर पर रह रही थीं और विक्की भी उनके साथ ही मुंबई में अपने ससुराल में रहते थे। अंकिता ने बताया कि वह उनके नए घर का बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रही थीं।

End of Article