टीवी मसाला

Vaishali Takkar Suicide: पांच पन्नों के सुसाइड नोट से खुला वैशाली ठक्कर की मौत का राज, पांच साल से मेंटल टॉर्चर कर रहा था एक्स बॉयफ्रेंड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 05:20 PM IST

Vaishali Takkar suicide: टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वैशाली ने पांच पन्नों के सुसाइड नोट में अपने कदम के लिए राहुल नाम के शख्स को जिम्मेदार बताया है। जानिए कौन है राहुल और अपने सुसाइड नोट में क्या लिखा है वैशाली ने।

KEY HIGHLIGHTS
  • वैशाली ठक्कर ने इंदौर स्थित घर पर सुसाइड की थी।
  • वैशाली ठक्कर के शव के पास से सुसाइड नोट मिला है।
  • वैशाली ठक्कर ने सुसाइड का जिम्मेदार राहुल को बताया है।

Vaishali Takkar Suicide note: ये रिश्ता क्या कहलाता है और ससुराल सिमर का जैसे टीवी सीरियल की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर (Vaishali Takkar suicide) ने इंदौर स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। वैशाली के शव के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उनकी आत्महत्या की वजह का खुलासा हुआ है। पांच पन्नों के सुसाइड नोट में वैशाली ने इस कदम के लिए राहुल नाम के शख्स को जिम्मेदार बताया है। वैशाली ने अपने सुसाइड नोट में माता-पिता से भी माफी मांगी है। साथ ही उन्होंने अपील भी की है कि राहुल और उसके परिवार को कड़ी सजा दिलाएं।

एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने पांच पन्नों के सुसाइड नोट (Vaishali Takkar suicide note) में लिखा है, 'मैं छोड़ कर जा रही हूं। आई लव यू मम्मी-पापा। मुझे माफ करना। प्लीज आप लोग राहुल और उसकी फैमिली को सजा दिलवाना। मुझे राहुल और दिशा ने पांच साल तक मेंटल टॉर्चर किया है। अगर आपने उसे सजा नहीं दिलाई तो मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। आपको मेरी कसम। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं। मुझे माफ करना, मैं छोड़कर जा रही हूं। Quit Vaishali.' सुसाइड में वैशाली ने जिस राहुल नाम के शख्स का जिक्र किया है वह एक्ट्रेस का एक्स बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी है।

शादीशुदा है राहुल

वैशाली ठक्कर का एक्स बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी की शादी हो चुकी है। उसके दो बच्चे भी है। वैशाल ठक्कर की साल 2021 में केन्या के डेंटल सर्जन अभिनंदन से सगाई हुई थी। वह कुछ ही दिनों में शादी करने वाली थीं। राहुल को ये बात मंजूर नहीं थी। इसी कारण वह वैशाली को टॉर्चर किया करता था। इसी बीच वैशाल ठक्कर की सगाई टूट गई। सगाई टूटने से वैशाली काफी दुखी थी। पुलिस ने वैशाली की सुसाइड के मामले में राहुल और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है।

इंदौर के एसीपी मोतिउर रहमान ने ANI से बातचीत में कहा था, 'वैशाली ठक्कर का सुसाइड नोट मिला है, जिसे पढ़कर लग रहा है कि उनको उनका एक पुराने प्रेमी तंग कर रहा था। जिन लोगों ने उनको परेशान किया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article