टीवी मसाला

Vaishali Takkar Suicide case : वैशाली केस का मुख्य आरोपी राहुल नवलानी गिरफ्तार, एक्ट्रेस ने लगाया था प्रताड़ित करने का आरोप

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 10:11 PM IST

Vaishali Takkar Suicide case : वैशाली ठक्कर सुसाइड केस के मुख्य आरोपी राहुल नवलानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने राहुल को इंदौर से गिरफ्तार किया है। एक्ट्रेस ने अपने सुसाइड नोट में राहुल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

Image

rahul navlani and vaishali takkar (credit : social media)

KEY HIGHLIGHTS
  • वैशाली ठक्कर का पड़ोसी राहुल नवलानी गिरफ्तार
  • एक्ट्रेस ने राहुल पर लगाया था प्रताड़ित करने का आरोप
  • वैशाली ने अपने सुसाइड नोट में राहुल और उसकी पत्नी दिशा का जिक्र किया था

Vaishali Takkar Suicide case : टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने 16 अक्टूबर को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या(Vaishali Takkar Suicide) कर लिया था। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी राहुल नवलानी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने राहुल को इंदौर से गिरफ्तार किया है। इस खबर को पुलिस कमिश्नर हरि नारायण चारी मिश्रा ने कंफर्म किया है। पुलिस पिछले कुछ दिनों से राहुल की तलाश कर रही थी। दरअसल वैशाली ने अपने सुसाइड नोट में राहुल नवलानी (Rahul Navlani) और उसकी पत्नी दिशा नवलानी का जिक्र किया था। एक्ट्रेस ने अपने नोट में दोनों पर प्रताड़ित करने और हैरेसमेंट का आरोप लगाया था।

इस मामले के सुर्खियों में आने के बाद से दोनों पति- पत्नी फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। इतना ही नहीं पुलिस ने कहा था अगर कोई उनके बारे में जानकारी देगा तो उसे 5 हजार रुपये इनाम मिलेंगे। वैशाली ने अपने सुसाइड नोट में दिशा के भाई रोहित का भी जिक्र किया है। पुलिस तीसरे आरोपी पर भी जल्द शिंकजा कंसने वाली है।

वैशाली केस का मुख्य आरोपी राहुल नवलानी गिरफ्तार

वैशाली ने राहुल पर लगाया था प्रताड़ित करने का आरोप

वैशाली ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि पिछले ढाई साल से राहुल नवलानी उसे परेशान कर रहा था। राहुल की वजह से उनकी पहली सगाई टूट गई थी। उनकी दूसरी शादी मितेश गौर नाम के शख्स से तय हुई थी, जो राहुल की वजह से शादी से पीछे हट रहा था। राहुल के बारे में वैशाली की मां और भाई ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने राहुल और दिशा पर सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब राहुल की गिरफ्तारी के बाद सभी सच के आने का इंतजार कर रहे हैं।

वैशाली ने साल 2015 में अपने करियर की शुरुआत ये रिश्ता क्या कहलाता से की थी। उनके काम को पहचान सुसराल सिमर का शो में अंजिल भारद्वाज के किरदार से मिली थी। एक्ट्रेस ने कई टीवी शोज में काम किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article