Vaishali Thakkar suicide: टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की सुसाइड से उनके करीबी शॉक में हैं। वैशाली के बेस्ट फ्रेंड और टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में उनके को एक्टर रहे रोहन मेहरा ने कहा है कि वैशाली की मौत के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है। रोहन के मुताबिक वैशाली इन दिनों अपनी शादी की तैयारी कर रही थीं। उन्होंने रोहन को भी शादी में इनवाइट किया था। रोहन मेहरा के मुताबिक वैशाली का मंगेतर जल्द ही भारत आने वाले थे।
ई टाइम्स से बातचीत में रोहन मेहरा ने कहा, 'वैशाली बहुत खुश थीं। वह जल्द से जल्द शादी करने वाली थीं। उन्होंने मुझे भी इनवाइट किया था, मैं इस शादी को अटेंड करने वाला है। हम जाने वाले थे वहां कुछ पता ही नहीं चल रहा ऐसा क्या हो गया, दो दिन पहले ही तो बात हुई। उसने बहुत अच्छी तरह से बात की थी। वह बिल्कुल भी उदास नहीं थीं। वह पिछले कुछ महीनों से अपने परिवार के साथ रह रही थीं। वह पांच और छह तारीख को मुंबई आने वाली थीं लेकिन, फिर प्लान कैंसिल कर दिया था।'

Vaishali Takkar, Rohan Mehra
अमेरिका में होने वाली थीं सेटल
रोहन मेहरा ने कहा, 'उसे काम की कोई भी चिंता नहीं थी। वह खुश थी और जल्द ही विदेश में सेटल होना चाहती थीं। पांच दिन पहले जब मेरी बात हुई तो उसने कहा था कि उसका मंगेतर अमेरिका से उससे मिलने आ रहा है। सभी चीजें अच्छी ढंग से चल रही है। मैंने सोचा कि वह अपनी शादी की तैयारी कर रहे हैं। मुझे बातचीत में कभी नहीं लगा कि वह इतनी दुखी है कि इतना बड़ा कदम उठाएगी या फिर ऐसा कुछ करने के बारे में सोच रही हैं। वैशाली ने मुझसे कहा कि टिकट्स बुक कर लें। मैंने बोला था कि जैसे डेट्स पास आएगी तो करवा दूंगा।'
रोहन मेहरा ने आगे कहा कि, 'वैशाली की ये अरेंज मैरिज थी, उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भी बताया था कि उसका मंगेतर भारत आने वाला है। हम दोनों एक दूसरे को मीम्स और फनी जोक्स भी शेयर किया करते थे। गुरुवार हमारी आखिरी बार बातचीत हुई थी।'
