टीवी मसाला

Rishi Singh की जीत से चौड़ा हुआ मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का सीना, बोले- 'मां सरस्वती की कृपा बनी रहे...'

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 3, 2023, 03:07 PM IST

Yogi Adityanath congratulate Rishi Singh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के ऋषि सिंह को सिंगिंग रियलिटी शो-इंडियन आइडल 13 जीतने पर बधाई दी। 19 साल के ऋषि को रविवार को शो का विजेता घोषित किया गया और इसी के बाद से बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

Image

yogi adityanath and rishi Singh

Indian Idol 13 Win Rishi Singh: 'इंडियन आइडिल सीजन 13' (Indian Idol 13) की ट्रॉफी ऋषि सिंह (Rishi Singh) ने अपने नाम कर ली है। मशहूर सिंगिंग रियलिटी का 13वां शो बीते 7 महीने से चल रहा था और अब आखिरकार आयोध्या से बिलॉन्ग करने वाले ऋषि की कड़ी मेहनत रंग लाई है। ऋषि को 25 लाख रुपये के साथ एक चमचमाती नई कार ब्रीजा मिली है। अब ऋषि के शो जीतते ही उन्हें बड़ी-बड़ी हस्तियों ने बधाई देना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम भी जुड़ गया है। जी हां, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के ऋषि सिंह को सिंगिंग रियलिटी शो-इंडियन आइडल 13 जीतने पर बधाई दी। 19 साल के ऋषि को रविवार को शो का विजेता घोषित किया गया।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर ऋषि सिंह को बधाई दी है। उन्होंने लिखा- 'Indian Idol-13 के विजेता बनने की अयोध्या निवासी ऋषि सिंह को हार्दिक बधाई! आपकी अटूट संगीत साधना को समर्पित इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश समेत पूरे संगीत जगत को गर्व है। मां सरस्वती की कृपा आप पर बनी रहे, आपकी स्वर्णिम सफलताओं का क्रम अनवरत चलता रहे, यही कामना है।' यहां देखें ट्वीट-

इंडियन आइडल ट्रॉफी जीतने के अलावा, ऋषि सिंह को सिंगिंल के कुछ नए ऑफर भी मिले हैं। सिंगिंग रियलिटी शो के विजेता के रूप में अपना नाम घोषित किए जाने के तुरंत बाद ऋषि सातवें आसमान पर हैं। वहीं रविवार रात को हुए फिनाले में कोलकाता की देबोस्मिता रॉय को फर्स्ट रनर-अप घोषित किया गया। साथ ही जम्मू-कश्मीर के चिराग कोतवाल थर्ड रनर-अप रहे।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article