टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2 के इन 3 कंटेस्टेंट्स को खुल्लम-खुल्ला सपोर्ट कर रही हैं उर्फी जावेद, सरेआम ऐलान किये नाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 7, 2023, 07:02 PM IST

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद को हाल ही में 'बिग बॉस ओटीटी 2' में जाने का मौका मिला। शो में कदम रखने से पहले उर्फी जावेद ने बताया कि वह किन कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट कर रही हैं। इस लिस्ट में अभिषेक मल्हान से लेकर एल्विश यादव तक का नाम शामिल है।

Image

urfi javed, bigg boss ott 2

Urfi Javed Supporting These Bigg Boss OTT 2 Contestants: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। धीरे-धीरे सलमान खान का 'बिग बॉस ओटीटी 2' फिनाले की ओर बढ़ रहा है। बता दें कि उर्फी जावेद 'बिग बॉस ओटीटी 2' को खूब फॉलो कर रही हैं। हाल ही में शो में उर्फी जावेद ने कदम रखा और कंटेस्टेंट्स को तरह-तरह के टास्क दिये। वहीं जब उर्फी जावेद से पूछा गया कि वह किसे सपोर्ट करती हैं तो उन्होंने सबके सामने नाम का भी ऐलान किया। उनके फेवरेट कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में सबसे पहला नाम अभिषेक मल्हान का था।

उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' के सेट के बाहर बताया कि वह किस कंटेस्टेंटस को सबसे ज्यादा सपोर्ट करती हैं। उर्फी जावेद से सवाल किया गया कि वह किसे सबसे ज्यादा सपोर्ट करती हैं। इसपर उर्फी जावेद ने कहा, "मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान, बाहर से।" उर्फी जावेद की इस बात पर पैपराजियों ने सवाल किया कि वह अंदर से किसे सपोर्ट करती हैं। उर्फी जावेद ने जवाब में कहा, "मैं दिल से एल्विश यादव को सपोर्ट करती हूं।" उर्फी जावेद के सामने पूजा भट्ट का भी नाम लिया गया, जिसपर एक्ट्रेस ने उनकी भी तारीफ की और कहा कि वह भी अच्छा गेम खेल रही हैं।

'बिग बॉस ओटीटी 1' का हिस्सा रह चुकी हैं उर्फी जावेद

बता दें कि उर्फी जावेद ने 'बिग बॉस ओटीटी 1' में हाथ आजमाया था, लेकिन वह जल्द ही शो से बाहर निकल गई थीं। उर्फी जावेद ने उस लम्हे को याद करते हुए कहा, "जिस वक्त मैं शो से बाहर आई, मुझे लगा मेरा करियर खत्म हो गया है।" हालांकि 'बिग बॉस ओटीटी 1' के बाद उर्फी जावेद ने अपने ड्रेसिंग सेंस के जरिए जबरदस्त पहचान बनाई।

End of Article