बॉक्स ऑफिस

Jana Nayagan Box Office Collection: थलापति विजय की फिल्म ने ओपनिंग डे पर काटा गदर, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 24, 2026, 06:01 AM IST

Jana Nayagan Box Office Collection Day 1: एक्टर थलापति विजय की फिल्म जन नायगन ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। फिल्म जन नायगन ने पहले दिन इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Image

फिल्म जन नयागन ने पहले दिन किया इतना कलेक्शन (Image Source: Chat GPT)

Jana Nayagan Box Office Collection Day 1: साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म जन नायगन इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में रिलीज हुई थलापति विजय की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म की कमाई को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अब थलापति विजय की फिल्म जन नायगन ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला दिन पूरा कर दिया है, जिसके बाद मूवी की कमाई के आंकड़े सामने आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि थलापति विजय की फिल्म जन नायगन ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।

पहले दिन काटा गदर

थलापति विजय की फिल्म जन नायगन एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। थलापति विजय की फिल्म जन नायगन ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार थलापति विजय और बॉबी देओल की फिल्म जन नायगन ने पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की पहले दिन की कमाई ने मेकर्स और फैंस को खुश कर दिया है। लेकिन आपको बता दें कि थलापति विजय की फिल्म जन नायगन की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में आपको बदलाव देखने को मिल सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:25 करोड़ के पार पहुंची CM Vijay की jana Nayagan

दुनियाभर में किया इतना कलेक्शन

थलापति विजय और पूजा हेगड़े की फिल्म जन नायगन इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में जमकर कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 78.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। थलापति विजय की फिल्म जन नायगन की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article