टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: "स्क्रू यू अप"ड्रेस पहन उर्फी जावेद ने बिग बॉस में लगाया फैशन का तड़का, दिए मजेदार टास्क

Urfi Javed in BIGG BOSS OTT 2: उर्फी जावेद ने बड़े ही यूनिक अंदाज में बिग बॉस के घर में एंट्री मारी। शो में उर्फी ने खूब मस्ती-मजाक किया और जाते-जाते सभी को अंतरंगी ड्रेस बनाने का भी टास्क दिया।

Image

Urfi Javed in Bigg Boss OTT 2

Urfi Javed in BIGG BOSS OTT 2: अपने अतरंगी फैशन से जानी जाने वाली उर्फी जावेद ( Urfi Javed) ने आज बिग बॉस ओटीटी 2 के सेट पर एंट्री मारी। एक्ट्रेस को घर के अंदर देखकर हर कोई हैरान हो गया और हो भी क्यों ना उर्फी घर में बेहद ही यूनिक ड्रेस पहनकर आई जिसपर नट बोल्ट लगे हुए थे। उर्फी ने घर के अंदर सभी लोगों से मुलाकात की और खूब मस्ती मजाक भी हुआ। उर्फी जावेद ने अपनी ड्रेस का नाम "स्क्रू यू अप" रखा उनकी काले रंग की ब्रा पर खूब सारे स्क्रू लगे हुए थे साथ ही उन्होंने स्लिट हाई थाई स्कर्ट पहनी थी। इस ड्रेस में एक्ट्रेस खूबसूरत नजर आ रही थी। घर में आते ही उर्फी ने खूब सारी गॉसिप की और कंटेस्टेंट को अतरंगी टास्क भी दिए।

उर्फी ने दिया अतरंगी टास्क

बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में छाने वाली उर्फी जावेद आज बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन के सदस्यों को मोटिवेट करने पहुँची, जहां उन्होंने सभी के साथ मस्ती मजाक किया। उर्फी ने मनीषा और अभिषेक को अपना पसंदीदा कंटेस्टेंट बताया। शो में आगे उर्फी ने जिया का मज़ाक उड़ते हुए उसे बिना तली का बैंगन बताया। इसके बाद उर्फी ने एक-एक कर सभी घरवालों को वेस्ट चीजों से ड्रेस बनाने का टास्क दिया, उन्हें यह ड्रेस फिनाले में बनानी होगी। एल्विश यादव को नमक दिया और कहा कि आपके आने से शो में टेस्ट आया है। मनीषा को तकिया दिया और कहा कि आप अपने दोस्तों का तकिया हो। अभिषेक को रेजर देते हुए तेज कहा वहीं बेबिका को चाकू-छुरी से ड्रेस बनाने के लिए टास्क दिया।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article