टीवी मसाला

पाकिस्तान जाने की तैयारी कर रहीं उर्फी जावेद? ट्रोलर्स से परेशान होकर कर डाला ये पोस्ट

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 16, 2022, 06:53 AM IST

Urfi Javed new social media post: उर्फी जावेद ने एक नया पोस्ट शेयर कर अपने फैन्स का इंतजार खत्म कर दिया। उनके पोस्ट ने हमेशा की तरह इस बार भी लोगों का ध्यान खींचा है और कमेंट करने पर मजबूर कर दिया है।

Image

urfi javed

urfi javed New Video Viral: उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। कोई खबरों में छाया रहे या नहीं लेकिन मोस्ट फेवरेट उर्फी जावेद जरूर हेडलाइन्स में बनी रहती हैं। वह कुछ न कुछ जरूर ऐसा करती ही हैं, जिस वजह से लोग उनके बारे में बात करते हैं और ऐसा करने में वह जरा भी नहीं चूंकते हैं। अधिकतर समय वह कपड़ों और ट्रोल्स को जवाब देने के लिए चर्चा में छाई रहती हैं। यूजर्स उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं और उर्फी जावेद ने फिर से एक पोस्ट शेयर कर उनका इंतजार खत्म कर दिया। उनके पोस्ट ने हमेशा की तरह इस बार भी लोगों का ध्यान खींचा है और कमेंट करने पर मजबूर कर दिया है। उर्फी जावेद की लेटेस्ट पोस्ट में उनके कपड़े और कैप्शन पर सबकी आंखें टिक गई हैं।

पाकिस्तान जा रहीं उर्फी जावेद?

उर्फी जावेद उन लोगों का मुंह बंद कराती हैं, जो उनके ऊपर सबसे पहले उंगली उठाता है। साथ ही उनके कपड़ों को लेकर टिप्पणी करता है। अब उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। हल्के गुलाबी रंग के अनारकली सूट के साथ ही उन्होंने सिर में झूमर पासा भी लगाया हुआ है। इतना ही नहीं उन्होंने सूट की चुन्नी को सिर पर भी ओढ़ रखा है। उनका ये लुक कमाल का दिख रहा है। उर्फी जावेद ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, 'क्योंकि इसलिए मैं हाला और हानिया को बहुत प्यार करती हूं, अगर आप जानते हैं।' बताते चलें कि पाकिस्तानी सीरियल 'मेरे हमसफर' में हाला का किरदार एक्ट्रेस हानिया आमिर निभा रही है।

उर्फी जावेद का इंडियन लुक फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा- 'पहली बार अच्छी लग रही हो।' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'यार आप कितनी प्यारी लग रही हो।' अन्य ने कहा- 'कितनी खूबसूरत लग रही हो ये वाली रील्स में।' हालांकि कई यूजर्स ने उर्फी जावेद को फिर से ट्रोल करना शुरू कर दिया है। उर्फी जावेद ने अपने पोस्ट में पाकिस्तान सीरियल को लेकर जिक्र किया है तो लोगों का कहना है कि वह पाकिस्तान जाने की तैयारी कर रही हैं। वहीं, तमाम यूजर्स ने उर्फी जावेद को हिंदुस्तानी भाऊ का नाम लेकर भी चिढ़ाया। लोगों ने कहा कि हिंदुस्तानी भाऊ ने ऊर्फी जावेद को सुधार दिया।

आपको बताते चलें, उर्फी जावेद और हिंदुस्तानी भाऊ के बीच सोशल मीडिया वॉर हो गया है। हिंदुस्तानी भाऊ ने खुलेतौर पर उर्फी को ढंग के कपड़े पहनने की धमकी दी है। उर्फी जावेद के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह बिग बॉस जैसे कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। फिलहाल उनको टीवी शो स्पलिस्टविला में देखा जा रहा है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article