टीवी मसाला

Urfi Javed: शूटिंग के दौरान झूले से गिरीं उर्फी जावेद, यूजर्स ने किया ट्रोल लिखा- ‘अच्छा ही हुआ’

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 12:06 AM IST

Urfi Javed Getting Trolled: अपने बोल्ड पहनावे और बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद अब एक बार भी चर्चा में आ गई हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जहां वह शूटिंग के दौरान एक झूले से गिरते नजर आ रही हैं।

Image

उर्फी जावेद

KEY HIGHLIGHTS
  • उर्फी जावेद का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
  • वीडियो में उर्फी एक झूले से गिरती नजर आ रही हैं।
  • लोगों ने इस वीडियो को देख उर्फी को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

Urfi Javed: उर्फी जावेद का नाम सोशल मीडिया से लेकर गल्ली मोहल्ले तक खूब चर्चा में रहता है। वह अक्सर अतरंगे कपड़े पहने हुए अपनी कमाल की तस्वीरें पोस्ट कर सभी का ध्यान खींच लेती हैं। बिग बॉस OTT ने नजर आ चुकीं उर्फी ने हाल ही में गोवा में अपना 25 वां जन्मदिन मनाया, जहां उन्होंने अपने एक्स लवर पारस कलनावत को भी बुलाया था।

जिसके बाद पारस को अपने जन्मदिन की पार्टी में बुलाने के लिए भी उन्हें ट्रोल किया गया था क्योंकि वह अक्सर अपने पहले के इंटरव्यू में पारस को बुरा भला कहती नजर आई हैं। इन सबके बीच उर्फी जावेद का लेटेस्ट वीडियो इस समय समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

झूले से गिर गई उर्फी जावेद

वीडियो में उर्फी जावेद को एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग करते देखा जा सकता है, जिसमें वह झूले पर खड़ी नजर आ रही हैं। वहीं डांसर उन्हें झुलाते नजर आ रहे हैं। गाने पर परफोर्म करते समय वह अचानक झूले से गिर गई। हालांकि अच्छी बात यह है कि डांसर्स ने उन्हें बचा लिया और वह घायल भी नहीं हुई। वीडियो में उर्फी जावेद ऑरेंज साड़ी में बेहद हॉट लग रही हैं। उनका वीडियो सभी का ध्यान खींच रहा है कुछ यूजर्स इस वीडियो पर भी उर्फी को ट्रोल कर रहे हैं।

'क्यों बचा लिया? गिर जाने देते’

इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘गिर जाने देने था उसे।’ तो किसी ने लिखा ‘मजा आ गया’। हालांकि लोगों की ये प्रतिक्रिया परेशान करने वाली है। बता दें कि उर्फी जावेद अपने बोल्ड बयानों के लिए सुर्खियां बटोरने के लिए जानी जाती हैं। उर्फी जावेद कसौटी जिंदगी की 2, मेरी दुर्गा, चंद्र नंदिनी, जीजी मां, डायन, ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article